DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ठंड में बारिश का अटैक, 6 राज्यों में चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
India

ठंड में बारिश का अटैक, 6 राज्यों में चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड के बीच 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते तापमान और नीचे गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी. वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में अब शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश में तापमान में भारी कमी आने की संभावना है.

बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है. बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी.

दिल्ली का मौसम 
दिल्ली में आज से तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

यूपी में और बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते तापमान में जो गिरावट शुरू हुई है, वो अगले 2–3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. इस अवधि में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे और ठंड बढ़ेगी.

आज सोमवार (24 नवंबर) को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिलेगा जबकि पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा रहेगा. 25, 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अभी कोई एक्टिव मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है. इसके बावजूद पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव इतना गहरा है कि वातावरण में शुष्कता और ठंडक तेजी से बढ़ रही है. दिन में कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध बनी रह सकती है. 

बिहार का मौसम 
बिहार के सभी जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को इस दौरान सावधान रहने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें

‘क्या पता फिर से सिंध भारत में आ जाए…’, रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद



Source link

Related posts

असम बीजेपी पर मुसलमानों को निशाना बनाकर पोस्ट करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

DS NEWS

दशहरा उत्सव पर टला बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान पलटी क्रेन; मच गई अफरा-तफरी

DS NEWS

पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक की भयंकर टक्कर, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy