DS NEWS | The News Times India | Breaking News
यूपी में ठंड होगी प्रचंड, दिल्ली में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी
India

यूपी में ठंड होगी प्रचंड, दिल्ली में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर के साथ ही कोहरे का प्रकोप जारी है. यूपी-बिहार में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बीते 3 दिनों से ठंड के साथ ही घना कोहरा देखने को मिल रहा था. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से लगातार ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया जा रहा था, लेकिन आज (23 दिसंबर) के मौसम की बात करें तो आज से मौसम बदलने जा रहा है. 

दिल्ली का मौसम
दिल्ली एनसीआर में मंगलवार से मौसम साफ होने जा रहा है. इस दौरान हल्की धूप निकल सकती है. इसके अलावा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से यह पूर्वानुमान जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन 27-28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. 

यूपी में एक्स्ट्रीम कोल्ड डे अलर्ट 
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और एक्स्ट्रीम कोल्ड डे अलर्ट है. इस कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है. प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर  में आज कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इन जिलों में घने कोहरे और एक्स्ट्रीम कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.

50 मीटर तक रह सकती है विजिबिलिटी 
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज, फतेहगढ़, लखनऊ, फुर्सतगंज , बांदा, कुशीनगर, आजमगढ़, चुर्क, वाराणसी कानपुर, कन्नौज और बहराइच में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले और यहां से गुजरने वालों को वाहन सावधानीपूर्वक चलने के लिए कहा गया है. लखनऊ में आज दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात का 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. 

बिहार में शीत लहर
बिहार की राजधानी पटना सहित ज्यादातर जिलों में तेज पछुआ हवाओं के चलते शीत लहर देखने को मिलेगी. गया, अरवल, नालंदा और जहानाबाद जिलों के कुछ स्थानों पर आज खतरनाक शीत लहर चलेगी. इसके अलावा सीतामढ़ी और शिवहर में घना कोहरा छाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

‘अरावली देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला…’, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी सफाई, जानें क्या बोले?



Source link

Related posts

बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते क

DS NEWS

तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका

DS NEWS

भारत से नाराज हो गया ईरान! ABP न्यूज पर ईरानी सरकार का बड़ा इंटरव्यू, कहा- अकेले दम पर जीतेंगे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy