DS NEWS | The News Times India | Breaking News
20 अक्टूबर तक होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी बड़ी चेतावनी, जानें पूरा अपडेट
India

20 अक्टूबर तक होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी बड़ी चेतावनी, जानें पूरा अपडेट

Advertisements



उत्तर भारत में जहां अब मानसून की समाप्ति हो गई है, वहीं दक्षिण भारत में अब भी इसका असर देखा जा रहा है. 16 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल तट और कर्नाटक तट के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार (16 अक्टूबर) को बारिश को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में भी अब तापमान में गिरावट आएगी. सुबह और रात के समय कई जिलों में लोगों को सिरहन महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली यानी 20 अक्टूबर के बाद से यूपी की रातें और सर्द होंगी.

यूपी का मौसम
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. फिलहाल बारिश और आंधी को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं. 18 और 19 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है.

लखनऊ में आज गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अब हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं. यही हवाओं के कारण धीरे-धीरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. जिससे ठंड और बढ़ेगी.

बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे
बिहार में आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे. पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में गर्मी परेशान कर सकती है. जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश के चलते बिहार के कई शहरों में बाढ़ आ गई थी. 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर को किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. राजस्थान में आज किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. सभी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं. दिवाली के दौरान यहां मौसम साफ रहेगा.

उत्तराखंड में मौसम साफ
उत्तराखंड में आज किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. बता दें कि पिछले दिनों में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें

दिवाली-छठ को लेकर रेलवे का गजब इंतजाम, स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, एक्स्ट्रा सीटें और जनरल कोच भी ज्यादा, पढ़ें बड़ी खबर



Source link

Related posts

टैरिफ के बीच US का बड़ा फैसला, तेजस फाइटर जेट के लिए दिया चौथा इंजन; PAK-चीन की बढ़ी टेंशन!

DS NEWS

कोलकाता बैंक घोटालाः 2,672 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ED की कार्रवाई, एक शख्स गिरफ्तार

DS NEWS

PAK संग सीजफायर के बाद भी जारी साइबर वॉर, ISI और खालिस्तानी संगठन मिलकर फैला रहे झूठा प्रोपेगें

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy