DS NEWS | The News Times India | Breaking News
स्कूल जाते वक्त खुले मैनहोल में गिरी मासूम, लोगों की सतर्कता से बची जान, सिस्टम की लापरवाही
India

स्कूल जाते वक्त खुले मैनहोल में गिरी मासूम, लोगों की सतर्कता से बची जान, सिस्टम की लापरवाही

Advertisements


हैदराबाद के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) के याकूतपुरा इलाके में मौला का चिल्ला क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. एक खुले मैनहोल के कारण 6 साल की एक बच्ची हादसे का शिकार हो गई. 

यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची अपनी मां के साथ स्कूल जा रही थी और मौला का चिल्ला क्षेत्र में स्थित एक खुले मैनहोल में गिर गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने स्थानीय लोगों और नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है.

समय रहते बच्ची की बचाई गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की मां और आसपास के लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और बच्ची को सुरक्षित रूप से मैनहोल से बाहर निकाला. समय पर सहायता मिलने के कारण बच्ची की जान बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का दिया है. 

उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए, क्योंकि इस मार्ग पर स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले मैनहोल को बिना ढक्कन के छोड़ने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) के अधिकारियों ने तुरंत मैनहोल को ढक दिया. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें:- किस धर्म को तेजी से छोड़ रहे दुनिया के लोग? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा, जानें हिंदू-मुसलमानों के हालात



Source link

Related posts

‘उनकी अपनी वजह है’, ‘डेड इकॉनमी’ पर राहुल गांधी के बयान को लेकर शशि थरूर बोले- चिंता तो ये है क

DS NEWS

‘हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं’, राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो भड़क गए धर्मेंद्र

DS NEWS

बहू ने की दूसरी शादी, सास ने दोस्त के साथ मिलकर काट दिया सिर, नदी में दफनाए शव के टुकड़े

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy