DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चला ‘ऑपरेशन कवच’, पुलिसकर्मियों ने अपनाया ये तरीका
India

हैदराबाद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चला ‘ऑपरेशन कवच’, पुलिसकर्मियों ने अपनाया ये तरीका

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार (6 दिसंबर, 2025) को शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से हैदराबाद पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार (5 दिसंबर, 2025) की रात 10:30 बजे से ‘ऑपरेशन कवच’ (Operation Kavach) नाम का एक विशाल तलाशी अभियान शुरू किया.

यह अभियान हैदराबाद पुलिस के इतिहास में अपनी तरह का पहला है, जिसमें एक साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो शहर के 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी चेकिंग कर रहे हैं.

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर

इस विशाल तलाशी अभियान की अगुवाई खुद हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी. वी. सज्जनार कर रहे थे. इसमें लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक और टास्क फोर्स के अलावा आर्म्ड रिजर्व, ब्लू कोट्स और पेट्रोलिंग टीमों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. यह एक समन्वित प्रयास है, जिसका मकसद शहर के हर कोने में सुरक्षा का माहौल बनाना और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है.

पुलिस ने प्रमुख सड़कों पर की वाहनों की जांच

अभियान के तहत, प्रमुख चौराहों, होटलों, लॉज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सघन नाकेबंदी की गई. पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की. विशेष रूप से उन लोगों पर नजर रखी गई, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है या जो पुलिस की फर्जी दस्तावेजों से गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे.

पुलिस कमिश्नर ने शहर के लोगों से की अपील

पुलिस आयुक्त सी. वी. सज्जनार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सुरक्षा अभियान में पुलिस का पूरा सहयोग करें. उन्होंने कहा, “यह अभियान आपकी सुरक्षा के लिए है. अगर आपको कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो बिना संकोच तुरंत डायल 100 पर सूचना दें.”

इस अभियान से पुलिस का यह संदेश स्पष्ट है कि शहर में अपराध को कोई जगह नहीं दी जाएगी और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ेंः भारतीय रेल ने सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम, 738 किमी रूट पर कवच 4.0 की कमीशनिंग का काम किया पूरा



Source link

Related posts

संजय राऊत की तबीयत अचानक बिगड़ी, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

DS NEWS

10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP का मौसम कैसा?

DS NEWS

महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे हुआ था हादसा? रेलमंत्री ने राज्यसभा में दिया जव

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy