DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत
India

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

Advertisements



हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर शुक्रवार (24 अक्टूबर) दर्दनाक हादसा हो गया. कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई. हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है. इस हादसे को लेकर पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कालेश्वरम ट्रेवल्स की बस बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक बाइक से टकरा गई. इसके बाद बस में भीषण आग लग गई. पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर कुल 42 लोग सवार थे. अभी तक 15 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. अहम बात यह भी है कि इससे पहले भी कई बस हादसे हो चुके हैं.

हादसे की वजह से कितने लोगों की गई जान

इस बस हादसे की वजह से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. एसपी विक्रांत पाटिल ने कहा कि हादसे में 10 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनका इलाज चल रहा है.

हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”कर्नूल जिले के चिन्नेटेकूर गांव के पास हुए भीषण बस एक्सीडेंट के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिन परिवारों ने अपने करीबियों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों और प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी.”

राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”





Source link

Related posts

‘ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए’, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष को दी नसीहत

DS NEWS

‘मोदी-शाह की चुप्पी चौंकाने वाली’, CJI गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश पर क्या बोले विपक्ष के ने

DS NEWS

इस राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy