DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो’, Asia Cup में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर BJP पर भड़के ओवैसी
India

‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो’, Asia Cup में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर BJP पर भड़के ओवैसी

Advertisements


हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी बीजेपी नेताओं से सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है, क्या ?

ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर, जिसमें 26 नागरिकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी गई, जिसको लेकर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो क्या तब भी तुम पाकिस्तान के साथ मैच खेलते. कल मैच होगा तो कितने पैसे आएंगे 600-700 करोड़, अब ये बीजेपी के नेताओं को बोलना है उन्हें इस पर सवाल उठाना चाहिए. ओवैसी ने आगे कहा कि देशभक्ति की बात करने वालों चुल्लू भर पानी में डूब मरो. तुम 700-800 करोड़ या चलो मान लिया 2000 करोड़ रुपये के लिए ये करोगे.

ओवैसी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि आपने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते तो बीसीसीआई को एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा, 2000 करोड़ रुपये, 3000 करोड़ रुपये? क्या हमारे 26 नागरिकों के जीवन की कीमत पैसे से ज्यादा है? यही बात बीजेपी को बतानी चाहिए.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम कल भी उन 26 नागरिकों के साथ खड़े थे, हम आज भी उनके साथ हैं और हम कल भी उनके साथ खड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ें

‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ जारी; मुंबई में DRI का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से आए 28 कंटेनर जब्त





Source link

Related posts

बिहार चुनाव, अपमान या फिर… जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के पीछे हो सकती हैं ये 3 वजहें

DS NEWS

भारत पर कब लागू होगा 18% टैरिफ, व्हाइट हाउस ने बयान में क्या-क्या बताया, पढ़ें 12 जरूरी पॉइंट्स

DS NEWS

RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy