DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एक या दो बार नहीं, 11 साल की बच्ची को 21 बार घोंपा चाकू… घर में बैट चोरी करने घुसे नाबालिग ने
India

एक या दो बार नहीं, 11 साल की बच्ची को 21 बार घोंपा चाकू… घर में बैट चोरी करने घुसे नाबालिग ने

Advertisements


हैदराबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. एक 10 साल की मासूम बच्ची सहस्रा, जो केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी, उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई. वजह? महज एक क्रिकेट बैट चोरी करने की चाहत. पुलिस जांच में सामने आया कि 14 साल के पड़ोसी लड़के ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. उसने बच्ची पर 18 से 21 बार चाकू से वार किए. यह घटना सोमवार को हुई, जब सहस्रा अपने घर में अकेली थी.

सहस्रा के पिता बाइक मैकेनिक और मां लैब टेक्नीशियन हैं. परिवार एक साधारण मध्यमवर्गीय जीवन जीता था. उस दिन सुबह, माता-पिता अपने 6 साल के बेटे को स्कूल छोड़कर काम पर चले गए. स्कूल की छुट्टियों के कारण सहस्रा घर पर थी. दोपहर करीब 12:30 बजे, पिता घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. अंदर जाकर उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ मृत पाया, जिसके पेट पर चाकू के कई घाव थे.

आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया

साइबराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दिन की तलाश के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की, लेकिन पुलिस के सामने सवाल है कि अगर मकसद सिर्फ बैट चोरी करना था, तो चाकू लेकर आने की जरूरत क्यों पड़ी? प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार किया गया है. पुलिस को संदेह है कि हमलावर परिवार का परिचित हो सकता है, क्योंकि जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले और बच्ची ने कोई विरोध भी नहीं किया.

इस घटना पर क्या बोले ACP?

बालानगर के DCP के. सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने सबूत और उंगलियों के निशान एकत्र किए. परिवार ने पुष्टि की कि कोई संपत्ति गायब नहीं हुई. एसीपी पी. नरेश रेड्डी ने कहा, “घर में तोड़फोड़ या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले.” पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम में मारे गए लोगों का खून अभी सूखा नहीं…’, एशिया कप में PAK क्रिकेट मैच को लेकर संजय राउत ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी



Source link

Related posts

इसहाक ने पत्नी शालिनी का पहले गला काटा, फिर FB पर LIVE आकर कबूल किया जुर्म

DS NEWS

पश्चिम बंगाल: वर्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, भारी भीड़ के चलते सीढ़ियों पर मची भगदड़, 7 या

DS NEWS

बंगाल SIR से नाम हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, तत्काल सुनवाई की मांग पर क्या बोला SC?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy