DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘उम्मीद है राहुल गांधी में आएगा सुधार…’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रिजिजू का कांग्रेस नेत
India

‘उम्मीद है राहुल गांधी में आएगा सुधार…’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रिजिजू का कांग्रेस नेत

Advertisements


चीन पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस नेता “निराधार दावे” करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा “फटकार” लगाए जाने के बाद अपने तौर-तरीके सुधारेंगे.

राहुल गांधी के दावे पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आपत्ति
रिजिजू की यह टिप्पणी उस समय आई, जब सुप्रीम कोर्ट ने चीन द्वारा 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जे के राहुल गांधी के दावे पर मौखिक रूप से कड़ी आपत्ति जताई.

सेना का मनोबल गिराने वाले हैं ऐसे बयान : रिजिजू
मंत्री ने कहा, “विपक्ष के नेता के इस प्रकार के बयान राष्ट्र के लिए अत्यंत हानिकारक हैं तथा इनसे हमारी सेनाओं का मनोबल गिरता है.” उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने गांधी से निराधार बयान नहीं देने की अपील की थी, लेकिन वह कोई सलाह लेने को तैयार नहीं थे.

उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी का असर होगा : रिजिजू
रिजिजू ने कहा, “मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चेतावनी दी है. यह निराधार दावे करने के लिए कड़ी फटकार है. मुझे उम्मीद है कि न्यायालय की फटकार के बाद कांग्रेस और वह अपने तौर-तरीके सुधारेंगे.” रिजिजू ने जोर देकर कहा कि भारत का क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है.

सेना और सरकार का स्पष्ट रुख : चीन ने नहीं हथियाई जमीन
रिजिजू ने कहा कि सशस्त्र बलों और सरकार ने लगातार कहा है कि हालांकि सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है, लेकिन चीन ने कोई जमीन नहीं हथियाई है.

राहुल गांधी को चीन से मिली होगी जानकारी : रिजिजू का तंज
मंत्री ने कहा, हो सकता है कि राहुल गांधी को यह जानकारी चीन से मिली हो.उन्होंने कहा कि गांधी एक जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्हें निराधार दावे करने से बचना चाहिए.



Source link

Related posts

‘बांग्लादेश में निष्पक्ष चुनाव का स्वागत’, तारिक रहमान की ढाका वापसी पर भारत का पहला रिएक्शन

DS NEWS

पाकिस्तान ने रच डाली भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! बिहार में घुसे तीन आतंकियों का रूट क्या? जानें स

DS NEWS

सुप्रीम कोर्ट को मिल सकते हैं जल्द दो जज, कॉलेजियम ने की केंद्र से इन नामों की सिफारिश

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy