DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में MP एक बीमारू राज्य था और अब…’, अमित शाह ने की मोहन यादव की तारी
India

‘दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में MP एक बीमारू राज्य था और अब…’, अमित शाह ने की मोहन यादव की तारी

Advertisements


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राज्य के हो रहे विकास को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया था. गृहमंत्री ने कहा कि अब मोहन यादव इसे आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं.

अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जनसभा से पूर्व ग्वालियर में दो लाख करोड़ से अधिक लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकर्पण भी किया.

निवेशकों को आकर्षित करते हुए क्या बोले शाह?

इस मौके पर निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करते हुए शाह ने कहा, ‘हर जगह बीज बोकर फसल उगाई जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थित इतनी आकर्षक है कि यहां रुपये बोकर आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. इतनी उपजाऊ हमारे मध्य प्रदेश की भूमि है.’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने यह शुरुआत की है और कम से कम उन्हें यह विश्वास है कि इसके बहुत अच्छा परिणाम सामने आएंगे.

गृह मंत्री ने क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई राज्य क्षेत्रीय संतुलन से विकास करता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा जनता और निवेशकों को होता है. उन्होंने कहा, ‘जब क्षेत्रीय विशेषता वाले उद्योग विकसित होते हैं तो वह टिकाऊ और सफल भी होते हैं. यह नया विचार मध्य प्रदेश के लिए शुभ हो. जिन लोगों ने निवेश किया है, उनको भी बहुत शुभकामनाएं.’

MP की भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी विशेषता- शाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वहां आयोजित किए गए निवेशक सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य की राजधानी में ऐसे आयोजनों की एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक शुरुआत की थी. उन्होंने कहा, ‘इससे राज्य में निवेश आता था. यह बहुत अच्छा प्रयास था और सफल भी हुआ. मगर मोहन यादव ने राज्य के संतुलित विकास के लिए क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन की एक नई शुरुआत की है. इस शुरुआत से सभी राज्यों में आने वाले दिनों में राज्य के संतुलित विकास के लिए बेहद फायदा होगा.’

उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भौगोलिक स्थिति है और इस वजह से परिवहन का खर्च कम हो जाता है. इसका शत प्रतिशत दोहन तभी हो सकता है जब एमपी के चारों ओर उद्योग लगे. इसी के मद्देनजर इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जा रहा है और यह देशभर की कंपनियों को अपने गोदाम और हब स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है.’

दिग्विजय सिंह के शासनकाल में MP बीमारू प्रदेश था- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘मध्य प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाने का काम हमारी ही पार्टी ने किया है, क्योंकि एक जमाने में जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यहां कांग्रेस का शासन था, तब यह राज्य बीमारू प्रदेशों की श्रेणी में था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया था. 



Source link

Related posts

अमेरिका का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, रिपोर्ट देख जलभुन ज

DS NEWS

‘राहुल मेरी तरफ बढ़ रहे थे, पता नहीं उनका इरादा क्या था?’, बिट्टू ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर

DS NEWS

कब होगी जनगणना, कितने चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, सरकार ने संसद में बता दी तारीख

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy