DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद पंचायत चुनाव पर नहीं लगेगी रोक, हाई कोर्ट का साफ इनकार, EC को मिली बड़ी राहत
India

हैदराबाद पंचायत चुनाव पर नहीं लगेगी रोक, हाई कोर्ट का साफ इनकार, EC को मिली बड़ी राहत

Advertisements



तेलंगाना हाई कोर्ट ने राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों पर अंतरिम रोक (स्टे) लगाने से इनकार कर दिया है. यह फैसला पंचायत चुनावों में आरक्षण को लेकर जारी सरकारी आदेश (GO 46) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आया. अदालत के इस रुख से राज्य निर्वाचन आयोग को बड़ी राहत मिली है, जो चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटा है.

बेंच ने किया कड़ा सवाल? 

मुख्य न्यायाधीश उज्ज्वल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं से एक कड़ा सवाल किया. अदालत ने पूछा, “क्या केवल इसलिए कि उप-श्रेणी (सब-कैटेगरी) का आरक्षण लागू नहीं हुआ है, आप पूरे चुनावों को रद्द कराना चाहते हैं?” 

अदालत का यह सवाल इस बात की ओर इशारा करता है कि वह चुनाव प्रक्रिया को बिना किसी मजबूत और तार्किक आधार के रोकने के पक्ष में नहीं है.

चुनाव आयोग वकील की दलीलें

इस दौरान, राज्य निर्वाचन आयोग के वकील ने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि एक बार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अदालतों के हस्तक्षेप की सीमा बहुत सीमित होती है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 42% आरक्षण वाले जीओ पर पहले हुई सुनवाई के दौरान ही आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह पुरानी व्यवस्था के तहत ही चुनाव कराना चाहता है, जब तक कि नए आरक्षण नियमों पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता.

यह मामला राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए पंचायतों में आरक्षण 34% से बढ़ाकर 42% करने से जुड़ा है. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इस आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया में कई कानूनी कमियां हैं और उप-श्रेणियों को न्याय नहीं मिला है. 

कोर्ट ने किया कोई अंतरिम आदेश

हालांकि, हाईकोर्ट ने अभी तक इस मामले में कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है और सुनवाई जारी है. अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं, जिससे राज्य की ग्रामीण राजनीति की दिशा तय होगी.



Source link

Related posts

‘सिर्फ एक महीने तक करोड़ों घर…’, बाबा रामदेव ने ट्रंप के टैरिफ को लेकर कह दी बड़ी बात

DS NEWS

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास यात्री जेटी बनाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

DS NEWS

20 हजार बहनों का भाई बना ये समाजसेवी, हर तरफ हो रही अनोखे रक्षाबंधन की चर्चा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy