DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सेना के रिटायर्ड कर्नल पर बीयर की बोतलों से हमला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जागी पुलिस, 5 अरेस्ट
India

सेना के रिटायर्ड कर्नल पर बीयर की बोतलों से हमला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जागी पुलिस, 5 अरेस्ट

Advertisements


हरियाणा के गुरुग्राम में एक सेना के रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव (50) पर बीयर की बोतलों से हमला करने के मामला आया है. यहां 6 युवकों ने उनपर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया. उनको लात घूसों से भी मारा. घटना 21 फरवरी की रात की बताई जा रही है. सेना के रिटायर्ड अफसर मेदांता हॉस्पिटल से एक फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के बाद अकेले लौट रहे थे. 

इस दौरान दो गाड़ियों में आपसी टक्कर के बाद ऑफिसर पर दूसरे कार में बैठे लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. इससे उन्हें चोट आईं. उनकी गाड़ी को नुकसान हुआ. उन्हें गुरुग्राम के आर्टेमिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. जहां उनका मेडिकल इलाज चल रहा है.  हालांकि, उन्हें छुट्टी मिल गई है.

5 लोगों की हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद स्थानीय सेना के अधिकारियों ने मामले को कोऑर्डिनेशन और फॉलो-अप के लिए पुलिस से संपर्क किया. अब इस मामले में सेक्टर 50 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, पीड़ित अफसर को छुट्टी मिल गई है. वह अपने घर लौट आए हैं. मामले की जांच की जा रही है. 

कर्नल रोहित देव ने कार्रवाई न होने पर किया था पोस्ट

इससे पहले पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने पर कर्नल रोहित देव ने गुरुग्राम पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री तक को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कर्नल रोहित ने अपने पोस्ट में कहा है कि कर्नल अनिल यादव 21 फरवरी की देर रात मेदांता अस्पताल से अपने बीमार पिता की देखभाल के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान सेक्टर 50 में उनकी गाड़ी साथ चल रही गाड़ी से टकरा गई. 

कौन हैं सभी पांच आरोपी?

पांचों आरोपियों की पहचान हो गई है. इनमें 23 साल के पंकज जो रेवाड़ी जिले के रहने वाला है. दूसरा 21 साल का विकास है, वह बगथला के रहने वाला है. 21 साल के निखिल मसानी रेवाड़ी के रहने वाला है. इसके अलावा 22 साल का साहिल जो खेड़ी तलवाना का रहने वाला है. 22 साल का अंकित कुमार खेड़ी तलवाना का रहने वाला है. 





Source link

Related posts

वाराणसी में गंगा किनारे बनी टेंट सिटी अवैध, आखिर NGT ने क्यों लगाया जुर्माना?

DS NEWS

‘PAK की एक-एक इंच जमीन अब हमारी ब्रह्मोस…’, राजनाथ ने लखनऊ से शहबाज-मुनीर को दी वॉर्निंग

DS NEWS

तेलंगाना में फर्जी वोटर विवाद, जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पर गंभीर आरोप, BRS जाएगी हाई को

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy