DS NEWS | The News Times India | Breaking News
GST में कटौती से डिफेंस इंडस्ट्री को फायदा, थलसेना प्रमुख ने बताया कैसे साबित होगा गेमचेंजर?
India

GST में कटौती से डिफेंस इंडस्ट्री को फायदा, थलसेना प्रमुख ने बताया कैसे साबित होगा गेमचेंजर?

Advertisements


जीएसटी की दरों में कमी का सेना ने स्वागत किया है. खुद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना के लिए खुशखबरी बताते हुए हथियारों की रिसर्च एंड डेवलपमेंट और ट्रेनिंग के लिए बेहद जरूरी बताया है. 

थलसेना प्रमुख के मुताबिक, जीएसटी रिफॉर्म्स से डिफेंस इंडस्ट्री को फायदा होगा, क्योंकि हथियारों से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है या बेहद कम कर दिया गया है. जनरल द्विवेदी के मुताबिक, ड्रोन पर जीएसटी जीरो कर देना एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि आने वाला समय ड्रोन वॉरफेयर का है.

हथियारों पर जीएसटी खत्म होने से सेना को फायदा

थलसेना प्रमुख के मुताबिक, रक्षा क्षेत्र की  एमएसएमई कंपनियों के पास फंड कम होता है. ऐसे में जीएसटी में कमी से ऐसी छोटी और मझोली कंपनियों को फायदा होगा.
राजधानी दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर पर लिखी एक पुस्तक के विमोचन के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल द्विवेदी ने कहा कि हथियारों की आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) में काफी पैसा खर्च होता है. अब आरएंडडी में लगने वाला जीएसटी वापस मिल जाएगा. 

जनरल द्विवेदी ने कहा कि सेना की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले सिम्युलेटर्स पर जीरो जीएसटी कर दिया गया है, जो बेहद जरूरी था. सेना प्रमुख ने कहा कि हथियारों पर लगने वाला जीएसटी खत्म करने से सेना के आधुनिकिरण को बल मिलेगा. 

सैन्य उपकरणों पर लगे जीएसटी कम

एबीपी न्यूज ने सबसे पहले बताया था कि सरकार ने रोजमर्रा के सामान के साथ ही बड़ी संख्या में हथियारों, मिलिट्री एयरक्राफ्ट और सैन्य उपकरणों पर लगे जीएसटी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. साथ ही ड्रोन पर लगे जीएसटी को भी 28 प्रतिशत से घटाकर महज 5 प्रतिशत कर दिया है. जिन हथियारों पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी था, अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, उनमें ये हथियार शामिल हैं:

1. मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट–सी-130 (अमेरिका से लिए गए विमान) और सी-295 मीडियम वेट विमान (जिन्हें बड़ोदरा में एयरबस और टाटा कंपनी मिलकर बना रही है).

2. रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट (आरपीए यानी बड़े यूएवी), जिनका इस्तेमाल मिलिट्री की ओर से किया जाता है.

3. शिप से लॉन्च होने वाली मिसाइल

4. फ्लाइट मोशन सिम्युलेटर्स

5. अंडरवाटर वेसल

6. फाइटर जेट की इजेक्शन सीट (इमरजेंसी के वक्त पायलट इस सीट के जरिए सुरक्षित लड़ाकू विमान से बाहर निकल आता है).

7. 100 एमएम कैलिबर के रॉकेट

8. डीप सबमरजेंस रेस्क्यू वेसल (पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में बचाव करने वाला जहाज)

9. तोप और राइफल के स्पेयर पार्ट्स, टेस्टिंग एक्यूपमेंट

10. सोफ्टवेयर से चलने वाले रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस

18-28 प्रतिशत से 5 प्रतिशत जीएसटी

1. कैमरा युक्त ड्रोन

12 से 5 प्रतिशत किए जाने वाले उपकरण

1. वॉकी-टॉकी

2. टैंक, आर्मर्ड व्हीकल

ये भी पढ़ें:- नेपाल पहुंचे चीफ जस्टिस गवई, न्यायपालिकाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की जरूरत बताई



Source link

Related posts

राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कहा- ‘वे अब छोटे बच्चे नहीं रहे’; संसद में हंगामे पर

DS NEWS

जुबली हिल्स उपचुनावः तेलंगाना में BJP का प्रचार तेज, सीतारमण, भजनलाल शर्मा, सुनील बंसल समेत 40

DS NEWS

रील का जानलेवा जुनून! चलती बाइक पर ‘सुपरमैन’ बना युवक और फिर…

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy