DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘बाबर की नाजायज औलाद…’, हुमायूं कबीर ने बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव तो भड़के टी राजा
India

‘बाबर की नाजायज औलाद…’, हुमायूं कबीर ने बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव तो भड़के टी राजा

Advertisements



हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक और बीजेपी से निष्कासित नेता टी. राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के पूर्व नेता की ओर से रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

राजा सिंह ने कहा, ‘बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबर की नाजायज औलाद हुमायूं ने आज ही के दिन यानी 6 दिसंबर को बाबर नामक एक मस्जिद के लिए नींव रखी है.’ उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं को यहां भूलने नहीं दिया जा रहा कि मुगलों ने भारत में घुसकर पूरे भारत को लूटा था और उन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ा था.’

राजा सिंह बोले- मैं चुनौती देता हूं..

विधायक ने अपने भाषण में आगे कहा, ‘मैं आज चुनौती देता हूं कि भारत के राम भक्तों ने बाबर का नाम जिस प्रकार से अयोध्या में मिटा दिया था, वैसे ही बंगाल भी राम भक्त जाएगा और बाबर के नाम की बनी हुई मस्जिद की एक-एक ईंट को समाप्त करेगा.’

पश्चिम बंगाल सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार पर भी निशाना साधा और उसे ‘राक्षसी राज’ करार दिया. राजा सिंह ने कहा, ‘बंगाल के राम भक्तों को कोई फिक्र करने की जरूरत नहीं. एक राक्षसी राज है बंगाल पर. उस राक्षसी राज को समाप्त करने की कमर आप कसो.’

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

यह पहली बार नहीं है, जब राजा सिंह ने विवादित बयान दिए हों. इससे पहले भी उनके कई बयानों पर विवाद खड़ा होता रहा है. उनके इस नए बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग इसे सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला करार दे रहे हैं.

हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव का पत्थर रखा गया है. टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने इस समारोह का आयोजन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मौके पर हुमायूं के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. 



Source link

Related posts

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया? सीनियर पत्रकार ने बता दी

DS NEWS

‘बांग्लादेश में खुद ही शामिल हो सकता है असम, अगर…’, असम CM का चौंकाने वाला बयान

DS NEWS

अब ‘बाज’ जैसी होगी हर सैनिक की नजर, सेना प्रमुख की बड़ी घोषणा, ड्रोन बनेगा नया हथियार

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy