गूगल ने अगले कुछ सालों के दौरान भारत में एआई (AI) के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है. अमेरिकी टेक कंपनी Google के सीईओ सुंदर पिचाई और DeepMind के सीईओ डेमिस हासाबिस ने कहा कि उनकी कंपनी अगले पांच सालों के दौरान भारत में करीब $15 बिलियन (1,360 अरब रुपये) का निवेश करेगी. एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सुंदर पिचाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारा मानना है कि भारत एआई के क्षेत्र में शानदार प्रगति करने वाला है और हम इसमें भागीदार बनना चाहते हैं.
क्लाउड सर्विस उपलब्ध कराएगा गूगल
इसके साथ ही उन्होंने 800 जिलों के दो करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए साझेदारी की भी घोषणा की. रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने तीन करोड़ डॉलर के ‘एआई फॉर साइंस इम्पैक्ट चैलेंज’ की घोषणा की. यह पहल अगली पीढ़ी की वैज्ञानिक खोजों में लगे एआई रिसर्च का समर्थन करेगी.
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में ऐसा बदलाव हो रहा है जिससे अगला वैश्विक एआई दिग्गज यहीं से निकल सकता है. उन्होंने भारत में ऐसा बदलाव हो रहा है जिससे अगला ग्लोबल एआई दिग्गज यहीं से निकल सकता है. गूगल का यह निवेश देश के पहले बड़े AI हब को तैयार करने के लिए होगा. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा हिस्सा विशाखापत्तनम में बनने वाला मेगा AI डेटा सेंटर है.
At the AI impact summit our message is clear: we believe India is going to have an extraordinary trajectory with AI, and we want to be a partner.
To help, we have launched new America-India Connect subsea cable routes building on our $15B investment in India’s infrastructure,… pic.twitter.com/pb0xH9XbgX
— Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026
अमेरिका तक समुद्र के अंदर बिछेगी केबल
गूगल सीईओ ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ का उद्घाटन किया. यह अमेरिका, भारत के बीच एआई संपर्क बढ़ाने के लिए बिछाई जाने वाली समुद्री केबल रूट की एक सीरीज है. उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे इनोवेशन के लिए एक पावरफुल जगह बनाता है.
इसके अलावा ‘अटल टिंकरिंग लैब्स’ के साथ मिलकर 10,000 स्कूलों के 1.1 करोड़ स्टूडेंट्स को जनरेटिव एआई, रोबोटिक्स और कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी. स्टूडेंट्स और शुरुआती करियर वाले पेशेवरों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में ‘गूगल एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ शुरू किया गया.
गूगल भारत में करेगा बड़ा निवेश
सुंदर पिचाई ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘हमने भारत के बुनियादी ढांचे में अपने 15 अरब डॉलर के निवेश के आधार पर नए अमेरिका-भारत कनेक्ट सबसी केबल रूट लॉन्च किए हैं, जो भारत और अमेरिका के बीच एआई कनेक्टिविटी को तेज करेगा. इसमें विशाखापत्तनम में एक एआई हब भी शामिल है. हम एक नया एआई सर्टिफिकेट भी लॉन्च कर रहे हैं. इसके अलावा साइंस और एजुकेशन के क्षेत्र में नए रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए Google DeepMind के साथ साझेदारी, 70 से अधिक भाषाओं के लिए लाइव स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन और अन्य सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं.’


