DS NEWS | The News Times India | Breaking News
गोवा अग्निकांड पर बड़ी खबर, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स
India

गोवा अग्निकांड पर बड़ी खबर, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स

Advertisements


गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि सौरभ-गौरव को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है. 

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लूथरा बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उनकी हिरासत की खबर सामने आई. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया. बुधवार (10 दिसंबर 2025) को ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान लूथरा बंधुओं की ओर से पेश हुए वकील ने उनके भाग जाने के आरोप का खंडन करते हुए कहा था कि वे व्यापारिक बैठक के लिए थाईलैंड गए थे. वकील ने कहा कि उन पर किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं बनती, यहां तक ​​कि अप्रत्यक्ष रूप से भी नहीं. लूथरा बंधुओं की ओर से पेश वकील ने कहा, ‘‘मेरे अन्य रेस्तरां ध्वस्त कर दिए गए हैं. अधिकारी और यहां तक ​​कि मीडिया भी मेरे पीछे पड़े हैं.”

कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

गोवा पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने अंतरिम सरंक्षण का विरोध करते हुए कहा कि लुथरा बंधुओं के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं और घटना के बाद वे फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि जब पुलिस 8 दिसंबर को लूथरा बंधुओं के घर गई तो उनके परिवार ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया . इसके बाद अदालत ने राज्य को जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

आज होगी ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर सुनवाई

आरोपियों की ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहीं रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने गोवा पुलिस से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई गुरुवार (11 दिसंबर 2025) को होनी है. अग्निकांड के बाद जहां आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही थी, उसी रात लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड का टिकट बुक किया और सुबह होते ही देश छोड़ दिया, जिसके बाद से दोनों ही फरार चल रहे थे.

ये भी पढ़ें- Goa Nightclub Fire: नाइट क्लब में इधर लगी आग, उधर मालिकों ने बुक कर लिया थाईलैंड का टिकट, पासपोर्ट सस्पेंड



Source link

Related posts

‘मगरमच्छ के आंसू…’, मेस्सी इवेंट में अफरा-तफरी पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी तो बोली BJP, TMC

DS NEWS

कितने निकाह कर सकता मुस्लिम पुरुष? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; दूसरी शादी के लिए रखी ये शर्त

DS NEWS

वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy