DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भारत के ‘मिनी ब्राजील’ क्यों पहुंचे जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ, जानें
India

भारत के ‘मिनी ब्राजील’ क्यों पहुंचे जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ, जानें

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फुटबॉल की दुनिया में तेजी से पहचान बना रहा शहडोल का ग्राम विचारपुर, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मिनी ब्राज़ील का नाम देकर सम्मानित किया था, अब एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है. जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 4 के प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ विचारपुर पहुंचे. जर्मनी से विशेष रूप से शहडोल के विचारपुर आकर युवा खिलाड़ियों से मिलकर विश्व स्तर का मार्गदर्शन दिया.

देश के प्रधानमंत्री ने शहडोल जिले के विचारपुर के मिनी ब्राजील के बारे में दो बार वक्तव्य दिया है. पहली बार उन्होंने इस गांव के बारे में कार्यक्रम मन की बात में बताया दूसरी बार अमेरिका के पॉडकास्ट लेक्स प्राइड मैं विचारपुर के बारे में बताया था. जर्मनी के फुटबॉल प्लेयर एवं कोचडाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने जब इस पॉडकास्ट को सुना तो भारतीय दूतावास से संपर्क करके इस गांव के बारे में और जानकारी ली. इसके बाद विचारपुर के पांच फुटबॉल खिलाड़ी एवं एक कोच जर्मनी पहुंचे, जहां उन्होंने एक हफ्ते तक फुटबॉल की बारीकियों को सीखा.

पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच पहुंचे शहडोल 
मध्य प्रदेश के शहडोल के विचारपुर से आए इन बच्चों से मिलकर डाइटमार बीयर्सडॉर्फ काफी प्रभावित हुए और उन्होंने शहडोल के विचारपुर गांव जाने का मन बनाया. यह पहला अवसर होगा जब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच ने आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के छोटे से गांव मिनी ब्राजील कहे जाने वाले विचारपुर का भ्रमण किया है. जर्मनी के FC Ingolstadt क्लब ने यहां के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया.

इस प्रशिक्षण के लिए विचारपुर से 5 खिलाड़ी और एक महिला कोच का चयन हुआ. कोच,लक्ष्मी सहीस खिलाड़ी, सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र बैगा, मनीष घसिया, इन खिलाड़ियों ने जर्मनी में विश्व स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया. ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. सभी की नज़रें 24 नवंबर को होने वाली इस ऐतिहासिक मुलाकात पर टिकी हैं, जो निश्चित रूप से शहडोल के फुटबॉल के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मार्गदर्शन दिया 
अब जब जर्मन कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ स्वयं विचारपुर के मैदान पर आकर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं तो यह अवसर गांव के युवा फुटबॉलरों के लिए प्रेरणा और नई ऊंचाइयों की शुरुआत साबित हो सकता है. मिनी ब्राज़ील के नाम से मशहूर ग्राम विचारपुर जो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. वो भी तब जब जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के दिग्गज कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने खुद गांव पहुंचकर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मार्गदर्शन दिया. डाइटमार बीयर्सडॉर्फ शहडोल के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मिलेंगे और फुटबॉल के लिए विचारपुर में क्या किया जा सकता है इसके बारे में भी जानकारी साझा करेंगे.

इनपुट- रविन्दर सिंह गिल

ये भी पढ़ें

Ethiopia Volcano: इथियोपिया के ज्वालामुखी में विस्फोट! हवा में उठा खतरनाक राख का बादल, DGCA ने जारी की सख्त चेतावनी



Source link

Related posts

सावधान! बच्चों की दवा में मिला ‘जहर’, तेलंगाना में अल्मोंट-किड सिरप पर लगी तत्काल रोक

DS NEWS

‘मानवीय गरिमा संविधान की आत्मा’, बोले CJI बी आर गवई, मंच पर ओम बिरला भी आए नजर

DS NEWS

जंगल में मां-बाप के शव की रखवाली करता रहा 5 साल का बच्चा, ठंड में रातभर नहीं सोया

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy