DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Exclusive: 2013 में पत्नी के साथ PAK क्यों गए थे गौरव गोगोई? CM हिमंत के आरोपों पर बोले गोगोई
India

Exclusive: 2013 में पत्नी के साथ PAK क्यों गए थे गौरव गोगोई? CM हिमंत के आरोपों पर बोले गोगोई

Advertisements


असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और जोरहाट लोकसभा सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से जुड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे. सरमा ने दावा किया था कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई के पास पाकिस्तान में एक्टिव बैंक अकाउंट है, सैलरी पाकिस्तान से आती है और पाकिस्तानी NGO से उनके संपर्क हैं. इसके अलावा उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. एबीपी न्यूज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गौरव गोगोई ने आज हर आरोप का विस्तार से जवाब दिया है.

सरमा पहले सेक्युलर थे और अब कट्टर हिंदू हो गए: गौरव

गौरव ने बीजेपी की AI जनरेटेड वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें सरमा की फोटो के साथ राइफल वाली इमेज पोस्ट की गई थी, जो बाद में डिलीट कर दी गई. गौरव ने कहा कि यह बहुत घिनौनी हरकत थी और सरकार को चाहिए कि इस पर सख्त कानून लेकर आए. इसके अलावा गौरव ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जब कांग्रेस में थे तो कट्टर सेक्यूलर थे, लेकिन जब बीजेपी में आए तो कट्टर हिंदू हो गए. पहले वो अजान और पीर का सम्मान करते थे और अब नफरत करते हैं.

नरवणे की किताब पर क्या बोले गोगोई?

गौरव ने एम एम नरवणे की किताब का भी जिक्र किया, जिसे राहुल गांधी ने संसद में पेश किया था. इस किताब की वजह से कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा और सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया. गौरव ने कहा, ‘सदन में ऐसा कोई नियम नहीं है कि अनपब्लिश्ड बुक नहीं पढ़ सकते. संसद में किसी भी मुद्दे पर बोलने की आजादी होती है, लेकिन बीजेपी ने किताब के सच के डर से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया. जबकि राहुल गांधी पब्लिश्ड आर्टिकल और सच पर बात कर रहे थे.’

चुनाव आते ही SIT रिपोर्ट का जिक्र होने लगा: गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा काफी बेचैन हैं. उन्होंने आरोप लगाने के लिए सबूत पेश नहीं किए. पिछले एक साल से ये बातें दोहराई जा रही हैं. SIT का गठन हुआ, सितंबर में रिपोर्ट भी आ गई, लेकिन केंद्र सरकार को रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी गई? अब चुनाव दो महीने बाकी हैं तो अचानक रिपोर्ट का जिक्र क्यों? गोगोई ने कहा कि SIT रिपोर्ट में एक भी पन्ना सबूत के तौर पर नहीं मिला. रिपोर्ट पढ़ी गई, लेकिन कोई प्रूफ नहीं. अगर सबूत होते तो छह महीने से चुप क्यों बैठे रहे? अब चुनावी फायदे के लिए ये आरोप लगा रहे हैं.

पत्नी के पाकिस्तान से कनेक्शन पर क्या बोले गोगोई?

गौरव गोगोई ने अपनी 2013 की पाकिस्तान यात्रा पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा शादी के बाद घूमने के दौरान हुई थी और कुछ प्रोग्राम में शामिल होना था. हमें वीजा नॉर्मल तरीके से मिला था. हम लाहौर, इस्लामाबाद और तक्षशिला घूमे, कोई एक्सटेंशन नहीं लिया. वापसी वाघा बॉर्डर से हुई और पासपोर्ट पर स्टाम्प है.’ गौरव ने पत्नी के बैंक अकाउंट पर कहा कि अकाउंट बंद है, कोई सैलरी नहीं आती. SIT ने उन्हें कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया. गोगोई ने सरमा पर पलटवार करते हुए कहा कि सरमा खुद कांग्रेस से बीजेपी में गए थे और कई बार झूठे आरोप लगाते रहे हैं, जैसे राहुल गांधी पर बॉडी डबल का दावा किया था, जो कि पूरी तरह से झूठ था.

असम सरकार ने 4 हजार एकड़ जमीन लूट ली: गोगोई

इंटरव्यू में गोगोई ने असम सरकार पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरमा के राज में 4 हजार एकड़ जमीन लूट हुई है. सरमा के मंत्रिमंडल में गौ तस्करी करने वाली मंत्री शामिल हैं. सरमा के राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य में गिरावट आई है, कोयले की स्मगलिंग चल रही है और माजुली में जमीन खरीदी जा रही है. गोगोई ने दावा किया है कि असम में लोग बीजेपी को पांच साल के लिए बाहर करना चाहते हैं और कांग्रेस अब मजबूत विकल्प बन रही है.

सरमा के आरोप राजनीतिक बदले की कार्रवाई: गौरव

यह इंटरव्यू असम की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है. गोगोई ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदन में भी आवाज उठाई जा रही है. सरमा के आरोपों को उन्होंने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. असम में चुनावी माहौल गर्म है और ऐसे हमले-जवाब आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं.



Source link

Related posts

यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से अब तक भारत ने रूस से कितना कच्चा तेल खरीदा? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

DS NEWS

नए साल पर वाहन चालकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के बदल जाएंगे नियम

DS NEWS

‘ये बच्चों को गैस चैंबर में डालने जैसा होगा’, SC में उठा स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मुद्दा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy