DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, नूंह में ट्रक ने अचानक मारा ब्रेक
India

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, नूंह में ट्रक ने अचानक मारा ब्रेक

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

हरियाणा के नूंह जिले में रविवार (18 जनवरी, 2026) को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में चल रही एक एस्कॉर्ट कार का एक्सीडेंट हो गया है. यह हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिनगवां इलाके के रिठठ गांव के नजदीक एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद हुआ है. हालांकि, स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं.

दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का काफिला दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था. इसी काफिले में शामिल एक अर्टिगा कार (DL1CAJ4542) हाईवे में काफिले के आगे चल रही एक ट्रक में जा घुसी, इससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस भीषण सड़क हादसे के बाद अर्टिगा कार आगे से पूरी तरह से टूट गई और इसका इंजन भी बाहर निकल आया.

हाईवे पर अचानक फटा था ट्रक का टायर

इस पूरी घटना के पीछे का कारण दिल्ली से जयपुर की ओर से जा रही ट्रक के टायर का फटना बताया जा रहा है. दरअसल, हाईवे के एक नंबर लेन में चल रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया और वह ट्रक बीच हाईवे पर रुक गया. इस कारण उसके पीछे से आ रही वैगन-आर कार भी टकरा गई. इसी बीच पीछे से आ रहे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की पायलट गाड़ी ने भी अचानक ब्रेक लगाए. इससे उनके काफिले की एस्कार्ट अर्टिगा कार भी टकरा गई.

घटनास्थल पर तुरंत पहुंची स्थानीय पुलिस, यातायात को किया बहाल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर से सभी गाड़ियों को हटवाया, जिसके बाद यातायात फिर से बहाल हो सका.

स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक के टायर फटने के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. पिनगवां के एसएचओ निखिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. यह घटना कोहरे के कारण हुआ है. इस हादसे के बाद पुलिस ने ऐसे सड़क हादसों से बचने के लिए एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की नियमित जांच और सतर्क ड्राइविंग करने की अपील की है.

यह भी पढ़ेंः ‘सत्ता में तो आ जाओगे, मगर खत्म हो…’, BMC चुनाव नतीजों को लेकर कपिल सिब्बल का एकनाथ शिंदे को मैसेज, BJP पर कसा तंज



Source link

Related posts

‘सभी जानते हैं कि बहुमत किसके पास है’, उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

DS NEWS

5 हफ्ते से त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश फाइटर जेट F-35 फाइनली लंदन रवाना, सामने आया VID

DS NEWS

राहुल गांधी को पुतिन के डिनर में न्योता नहीं मिलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy