DS NEWS | The News Times India | Breaking News
माली में 5 भारतीय अगवा, देश में मच गया हड़कंप, जानें अब क्या कर रहा भारत?
India

माली में 5 भारतीय अगवा, देश में मच गया हड़कंप, जानें अब क्या कर रहा भारत?

Advertisements



पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीय नागरिकों के अपहरण की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार और भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए तुरंत प्रयास शुरू कर दिए हैं. विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को बताया कि बमाको स्थित भारतीय दूतावास माली के अधिकारियों और संबंधित कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह घटना 6 नवंबर 2025 को उस इलाके में हुई जहां पिछले कुछ वर्षों में सशस्त्र समूहों द्वारा कई हमले और अपहरण की घटनाएं होती रही हैं.

भारतीय दूतावास का बयान
माली में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘6 नवंबर को हमारे पांच नागरिकों के अपहरण की दुखद घटना की जानकारी है. दूतावास माली के अधिकारियों और संबंधित कंपनी के साथ मिलकर उनकी सुरक्षित और जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है.’ पोस्ट में MEAIndia और PMOIndia को भी टैग किया गया, जिससे स्पष्ट है कि सरकार मामले को हाई लेवल से देख रही है.

लगातार संपर्क और कोशिशें
नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दूतावास माली की सुरक्षा एजेंसियों और उस कंपनी से लगातार संपर्क में है, जहां ये भारतीय काम कर रहे थे. MEA मुख्यालय भी क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को समझने के लिए अन्य विदेशी मिशनों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ समन्वय कर रहा है. मंत्रालय ने कहा कि उनकी रिहाई के लिए ‘सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.’

अस्थिरता से जूझ रहा है माली
माली पश्चिम अफ्रीका के सबसे अस्थिर देशों में से एक है. यहां कई सैन्य तख्तापलट, अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादी समूहों की बढ़ती गतिविधियों के कारण स्थिति बिगड़ती गई है. विशेष रूप से माली के मध्य और उत्तरी हिस्सों में विदेशी कामगारों के अपहरण की घटनाएं आम हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में सरकारी नियंत्रण काफी कमजोर है. 





Source link

Related posts

बधाई हो! 18 फीसदी हो गया अमेरिकी टैरिफ, अमित शाह, राजनाथ सिंह से जयशंकर तक, सबने किया स्वागत

DS NEWS

‘उन्हें बचाकर गलती की…’, कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा का साथ देने के लिए मांगी माफी, ममता बो

DS NEWS

मंदिर के दीप स्तंभ में दीया जलाना सरकार को मंजूर नहीं, HC की कड़ी फटकार के बाद अब SC का दरवाजा ख

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy