DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘वे कानून से ऊपर नहीं’, सोनिया-राहुल के खिलाफ दर्ज हुआ केस तो क्या बोले रामदास अठावले?
India

‘वे कानून से ऊपर नहीं’, सोनिया-राहुल के खिलाफ दर्ज हुआ केस तो क्या बोले रामदास अठावले?

Advertisements



नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नई एफआईआर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है. सत्तापक्ष के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार एक भ्रष्ट परिवार है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘वे कानून से ऊपर नहीं हैं. अगर आरोप हैं, तो एजेंसियां ​​उसी हिसाब से अपनी जांच करेंगी.’

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस मामले पर कहा, ‘नई एफआईआर दस्तावेजों और सबूतों के गहन अध्ययन के बाद दर्ज की गई है. कार्रवाई किसी भी तरह बदले की भावना से नहीं हुई. अदालत स्वतंत्र और निष्पक्ष है. जब प्राप्त साक्ष्य मिलते हैं, तब एफआईआर के लिए कहा जाता है. एफआईआर में साक्ष्य लगने के बाद कोर्ट उसको स्वीकार करता है.’

बीजेपी प्रवक्ता ने भी साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इस केस में नई एफआईआर से यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रथम दृष्टया केस जनभावना और तथ्यों के अनुसार जनता के सामने आया है.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार एक भ्रष्ट परिवार है.

आरपी सिंह ने कहा, ‘जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोई केस फाइल करता है, तो उसका फॉलो-अप आम तौर पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) मानक प्रक्रिया के तहत करता है. यह 2013 का केस है, जिस पर ईडी फॉलो-अप कर रहा था. अब, चूंकि कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है, इसलिए ईओडब्ल्यू ने एक्शन शुरू कर दिया है. दो हजार रुपए की कंपनी को हथिया लेने और फिर उसमें घोटाला करने के कारण ही नई एफआईआर हुई है.’

दानिश आजाद अंसारी ने भी दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी कई तरह से भ्रष्टाचार की पहचान है. 2004 से 2014 तक, अपने राज में पार्टी ने पूरे देश में भ्रष्टाचार के नए आयाम बनाए. दानिश अंसारी ने कहा, ‘लोगों ने उन्हें सेवा के लिए चुना था, लेकिन इसके बजाय वे सत्ता में रहते हुए निजी फायदे में लगे रहे. उन दस सालों में, कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए.’



Source link

Related posts

कुर्नूल बस हादसे के पीड़ितों के लिए तेलंगाना सरकार की घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेगी राशि

DS NEWS

भारत की सेनाओं के ‘त्रिशूल’ से डरा पाकिस्तान, लाहौर से कराची तक के बदले फ्लाइट रूट्स, सर क्रीक

DS NEWS

कांग्रेस ने 42 परसेंट बीसी आरक्षण के लिए दिल्ली में किया प्रदर्शन, BRS और BJP का तीखा हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy