DS NEWS | The News Times India | Breaking News
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
India

असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस

Advertisements


असम में चुनावी सरगर्मी के बीच मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासत गरमा गई है. असम सरकार ने मंगलवार को फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम बदलने का फैसला किया है. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई है. इस पर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है. उन्होंने इसे पूर्व राष्ट्रपति का अपमान बताया है. फखरुद्दीन अली अहमद भारत के 7वें राष्ट्रपति थे. वह दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनका निधन पद पर रहते हुआ था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए CM हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी मेडिकल कॉलेजों का नाम उन स्थानों के नाम पर रखा गया है, जहां वे स्थित हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों का नाम उनके स्थानों के नाम पर रखा गया है. हम इसे गुवाहाटी, धुबरी, सिलचर, बोंगाईगांव, बिश्वनाथ और सोनितपुर के मेडिकल कॉलेजों में देखते हैं. किसी तरह, बरपेटा स्थित अस्पताल का नाम फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रख दिया गया, जो अन्य मेडिकल कॉलेजों के नामकरण के प्रारूप से मेल नहीं खाता.’
 
इमरान प्रतापगढ़ी बोले- कितनी नफरत बोओगे हिमंत बाबू?

वहीं, इस पर कांग्रेस के नेता, शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति का पद सुशोभित कर चुके फखरुद्दीन अली अहमद साहब असम के बेटे थे. उनके नाम पर बरपेटा के मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया था, लेकिन मुसलमानों से नफरत में ये इंसान इस हद तक चला गया है कि जिस नाम पर इसे गर्व करना था वो नाम बदलकर बरपेटा मेडिकल कॉलेज कर दे रहा है. वोट लेने के लिये और कितनी नफरत बोओगे हिमंत बाबू ?

पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर किसी अन्य संस्थान का नाम रखेंगे

सरमा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने भ्रम से बचने के लिए संस्थान का नाम बदलने का फैसला किया है. इसके नाम की वजह से कई लोग पूछते हैं कि क्या यह एक निजी मेडिकल कॉलेज है. इसीलिए मंत्रिमंडल ने इसका नाम बदलकर बारपेटा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल करने का फैसला किया है. सरकार पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की प्रतिष्ठा को देखते हुए उनके नाम पर किसी अन्य संस्थान का नाम रखेगी.





Source link

Related posts

राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

DS NEWS

अकबर के सामने नहीं झुकी ये हिंदू रानी, क्यों जंग के मैदान में खुद ही सीने में उतार ली अपनी कटार

DS NEWS

चाय बनाई, पकौड़े छाने और जूते पॉलिश किए… युवा कांग्रेस ने PM मोदी के जन्मदिन पर ऐसे किया प्रद

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy