DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद: जुबली हिल्स उपचुनाव से एक दिन पहले खुलासा, बड़ी संख्या में मिली फर्जी वोटर ID, BRS का
India

हैदराबाद: जुबली हिल्स उपचुनाव से एक दिन पहले खुलासा, बड़ी संख्या में मिली फर्जी वोटर ID, BRS का

Advertisements



हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट पर उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले बड़ा खुलासा हुआ है. यहां बड़ी संख्या में फर्जी वोटर आईडी पाए जाने के बाद से सियासी हड़कंप मच गया है. अब ये मामला चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते नजर आ रहा है. इस मामले में बीआरएस के सीनियर नेता हरीष राव ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है, कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में फर्जी वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी वोटर आईडी कार्ड तैयार किए हैं.

हरीश राव ने दावा किया है, उनके पास इन जाली पहचान पत्रों के (ढेर) की वीडियो सबूत मौजूद हैं. इसे उन्होंने तत्काल कार्रवाई के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन रेड्डी और चुनाव आयोग को सौंप दिया है.

बीआरएस नेता ने क्या कहा?

राव ने कहा, “जब फर्जी आईडी के ढेर पाए जा रहे हैं तो अधिकारी क्या कर रहे हैं? यह आरोप चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह पैदा करता है, खासकर संवेदनशील जुबली हिल्स सीट पर, जहाँ मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है.”

CM रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना

बीआरएस नेता ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री का अपनी ‘छह गारंटियों’ की अचानक समीक्षा करना उनकी हार के डर को दर्शाता है. यह एक स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद, चुनाव परिणाम को लेकर आशंकित है.

चुनाव आयोग से सख्त कदम उठाने की मांग

राव ने निर्वाचन आयोग से इस मामले में सख्त कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बलों को तैनात करने और महिला मतदाताओं के लिए सख्त आईडी जांच करने का आग्रह किया है. 

इन मांगों से स्पष्ट होता है कि बीआरएस को फर्जी मतदान के माध्यम से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिशों का अंदेशा है. चुनाव आयोग को इन आरोपों की गहन जाँच कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कल होने वाला मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष हो.



Source link

Related posts

’22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह और 88 घंटों में…’, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में क्या बोले आर्मी

DS NEWS

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के बाद शुरू कर दी पैकिंग, किसी भी पार्टी के नेता से नहीं की मीटिंग; जल्द

DS NEWS

‘ऑपरेशन सिंदूर में साबित हुआ चीनी हथियार हुए फेल’, बोले बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy