DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सामने आए फर्जी दस्तावेज, रक्षा मंत्रालय ने किया आगाह
India

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सामने आए फर्जी दस्तावेज, रक्षा मंत्रालय ने किया आगाह

Advertisements


पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सामने आए पाकिस्तानी पहचान-पत्र और फोरेंसिक रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने नकार दिया है. रक्षा मंत्रालय के अधीन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) ने आधिकारिक अकाउंट से ऐसी किसी भी तरह के दस्तावेज को सार्वजनिक करने से इनकार किया है.

यहां तक की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी ऐसे दस्तावेज को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किए थे. सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के तथाकथित दस्तावेजों को साझा किया जा रहा था. साथ ही कुछ फर्जी फोरेंसिक और बैलिस्टिक रिपोर्ट भी साझा की गई थी. इन रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा था कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों ने जिन हथियारों से बेकसूर पर्यटकों पर गोलियां चलाई थी, उनका मिलान मौके से बरामद गोलियों के खोखे से किया गया है. टेस्ट में ये साबित हो गया है कि जो हथियार, आतंकियों के कब्जे से मिले थे, उनसे ही ये गोलियां चलाई गई थी.

हालांकि, इन फर्जी दस्तावेजों में उन हथियार का जिक्र नहीं था जो मारे गए आतंकियों के कब्जे से मिले थे. इन रिपोर्ट में किसी दूसरे हथियार का जिक्र है. यही वजह है कि IDS ने ऐसी रिपोर्ट्स को एक सिरे से खारिज कर दिया.

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकियों के एनकाउंटर की दी थी सूचना

28 जुलाई को भारतीय सेना और दूसरे सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के करीब दाचीगाम के जंगलों में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था. खुद इन तीनों आतंकियों के बारे में अगले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी साझा की थी. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने आतंकियों के कब्जे से मिले हथियारों की तस्वीर और जानकारी साझा की थी. इन हथियारों में दो एके-सीरीज की राइफल थी और एक एम-4 थी.

आईडीएस ने सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स को किया शेयर, दी सलाह

IDS के मुताबिक, आर्म्ड फोर्सेज के किसी भी अधिकृत मीडिया हैंडल ने ऐसे किसी भी दस्तावेज को न तो तैयार किया है और न ही जारी किया है. आईडीएस ने कहा कि इस तरह का कोई भी बयान सशस्त्र सेनाओं के पब्लिक रिलेशन्स ऑफिस या फिर प्रवक्ता ने नहीं दिया है. वहीं, आईडीएस ने प्रदीप भंडारी और कुछ अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स के स्क्रीनशॉट के साथ ‘अलर्ट’ और ‘इंफोर्मेड’ रहने की सलाह दी है.

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय के अधीन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS), सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना का एकीकृत मुख्यालय है.

यह भी पढ़ेंः सरकारी आईडी, चॉकलेट, बायोमेट्रिक डेटा… पहलगाम हमलावरों के पाकिस्तानी नागरिक होने के मिले सबूत



Source link

Related posts

‘हम JNU में ही उनकी कब्र खोद देंगे’, विवादित नारों को लेकर VHP नेता का बड़ा बयान

DS NEWS

पाकिस्तान खेल रहा गंदा खेल, तीन आतंकी गिरफ्तार, जानें भारत में क्या करने वाले थे ये ?

DS NEWS

भारत पर अब लगेगा 75 फीसदी टैरिफ? ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगाया 25 फीसदी टैक

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy