DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अपने इलाके में हिंसा…’, भारत को ऑपरेशन सिंदूर पर सलाह पर जयशंकर ने किसे दिया करारा जवाब?
India

‘अपने इलाके में हिंसा…’, भारत को ऑपरेशन सिंदूर पर सलाह पर जयशंकर ने किसे दिया करारा जवाब?

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार (7 जनवरी, 2026) को पाकिस्तान के आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले पश्चिमी देशों पर तीखा हमला करते हुए इसे पश्चिमी पाखंड करार दिया. उन्होंने कहा कि आज कि दुनिया में कुछ पश्चिमी देश सिर्फ वहीं कार्रवाई करते हैं, जहां उनका स्वार्थ जुड़ा होता है, लेकिन वे भारत को मुफ्त की सलाह देने से नहीं चूकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देशों ने इलाके में तनाव को लेकर चिंता जताई, लेकिन उन्होंने उनकी इस सोच पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को पहले अपने इलाकों में हो रही हिंसा पर नजर डालनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि भारत उनकी गतिविधियों को लेकर कितनी चिंता करता है. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं.

भारत को बिना किसी दबाव में आए आगे बढ़ना चाहिए- जयशंकर

लक्जमबर्ग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जोर देकर कहा, ‘पश्चिमी देश आमतौर पर अपने हितों या स्वार्थ को ही प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे भारत को बिना मांगे मुफ्त की सलाह देते रहते हैं. भारत को इस हकीकत को स्वीकार करते हुए बाहरी दबाव या टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना अपनी नीतियों पर आगे बढ़ना चाहिए.’

पश्चिमी देशों के नैरेटिव पर हमला करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, ‘आप अपने ही क्षेत्र को क्यों नहीं देखते और खुद से ही क्यों नहीं पूछते हैं कि वहां हिंसा का क्या स्तर है, कितने रिस्क उठाए गए हैं और आप क्या कर रहे हैं, इस बात को लेकर हमलोग कितनी चिंता करते हैं?’

वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यह कड़ी प्रतिक्रिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की ओर से वेनेजुएला में किए गए सैन्य ऑपरेशन और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की राजधानी कराकास से हुई गिरफ्तारी और उन्हें न्यूयॉर्क लेकर जाने के बाद सामने आई है.

यह भी पढ़ेंः भारत में ब्रेनवॉश कर बच्चों से जासूसी करवा रहा ISI! पाकिस्तान के नए ‘स्पाई नेटवर्क’ का पर्दाफाश





Source link

Related posts

यूट्यूब देखकर सीखा हत्या का तरीका, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर यूं ले ली अपने पति की जान

DS NEWS

करीबियों के नाम पर प्रॉपर्टी, दुबई की कंपनियों के जरिए हेरफेर… 15 ठिकानों पर ED की रेड के बाद

DS NEWS

‘जिनको नेपाल से प्रेम वो नेपाल जाएं’, लद्दाख हिंसा के बीच फडणवीस का प्रदर्शनकारियों को मैसेज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy