DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पेंशन घोटाले में दोषी अधिकारी पर चला ED का चाबुक, मोहाली में बनी करोड़ों की संपत्ति सील
India

पेंशन घोटाले में दोषी अधिकारी पर चला ED का चाबुक, मोहाली में बनी करोड़ों की संपत्ति सील

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिमला की टीम ने सोमवार (24 नवंबर, 2025) को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला ट्रेजरी ऑफिसर (DTO) सतीश कुमार की मोहाली के सनी एन्क्लेव में बनी करीब 1.84 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है. इस कार्रवाई को PMLA के तहत अंजाम दिया गया है. ईडी की ओर से अटैच की गई संपत्ति में 200 गज का प्लॉट और उस पर बना घर शामिल है. जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 1.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ED ने ये जांच उस FIR के आधार पर शुरू की थी, जो नाहन पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी. FIR में सतीश कुमार पर आरोप था कि वो DTO, नाहन के पद पर रहते हुए साल 2012 से 2018 के दौरान ई-पेंशन सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ करता था.

ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा?

ईडी की जांच में सामने आया कि सतीश कुमार ने पेंशन रजिस्टर और सॉफ्टवेयर में बदलाव किए मृत या गैर-मौजूद पेंशनरों के नाम पर पैसा जारी किए. ये पैसा उसके, उसकी पत्नी और बच्चों के बैंक खातों में जमा होते रहे.

ED के मुताबिक, 95 असली पेंशनरों को जो पैसा जारी होना था, वो पूरी रकम सतीश कुमार ने अपने कब्जे में ले लिया था और वह कुल रकम 1 करोड़ 68 लाख 66 हजार 371 रुपये थे. जांच में पता चला कि सतीश कुमार ने घोटाले के पैसों से मोहाली में प्लॉट खरीदा, उस पर घर का निर्माण कराया और इस पैसे को साफ और वैध दिखाने की कोशिश की. यानी ये पैसा प्रॉपर्टी में लगाकर उसे वैध आय की तरह पेश किया गया.

चार्जशीट दाखिल होने के बाद विशेष अदालत ने सुनाई सजा

इस मामले में 31 मई, 2023 को चार्जशीट दायर हुई थी. इसके बाद नाहन की विशेष अदालत ने सतीश कुमार को दोषी करार दिया और उसके खिलाफ सजा सुनाई गई. ईडी का कहना है कि प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ 84 लाख 91 हजार 651 रुपये हैं, इसलिए पूरी 1.68 करोड़ की अवैध कमाई को प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः वरंगल में दुल्हन बनकर ठग ले गई 2 लाख कैश और 8 तोला सोना, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा- पहले भी दो को बनाया शिकार



Source link

Related posts

‘हर पाकिस्तानी को लगता है आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बने तो पाकिस्तान जीत गया’, आर्मी चीफ उपेंद्र

DS NEWS

कब होगी जनगणना, कितने चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, सरकार ने संसद में बता दी तारीख

DS NEWS

‘जब मैं निकलूं दिखाई न दें ये गाड़ियां’, मराठा आंदोलन पर बोले बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy