DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भूकंप से कांप उठी असम की धरती, उत्तरी बंगाल और भूटान में भी महसूस हुए झटके, जानें कितनी थी तीव्
India

भूकंप से कांप उठी असम की धरती, उत्तरी बंगाल और भूटान में भी महसूस हुए झटके, जानें कितनी थी तीव्

Advertisements


असम के शहर गुवाहाटी की धरती रविवार (14 सितंबर, 2025) को भूकंप के झटके से कांप उठी. गुवाहाटी में रविवार को शाम 4:41 बजे भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप का मुख्य केंद्र असम के ही दूसरे जिले उदलगुड़ी में धरती से पांच किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है. असम के अलावा, इस भूकंप के झटके भूटान और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भी महसूस किए गए हैं.

गुवाहाटी में आए भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत या घायल होने और किसी संपत्ति के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

दो हफ्ते पहले भी असम में आया था भूकंप

असम में रविवार (14 सितंबर, 2025) से करीब दो हफ्ते पहले 2 सितंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 2 सितंबर, 2025 को असम के सोनितपुर की धरती 3.5 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी थी.

उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है भारत के पूर्वोत्तर का इलाका- अधिकारी

अधिकारियों ने असम में आए भूकंप को लेकर कहा कि भारत के उत्तर-पूर्व का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है. इसी कारण से इस इलाके में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं.

हालात पर रखी जा रही है नजर- मुख्यमंत्री

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में आए भूकंप को लेकर कहा कि अभी तक किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. प्रशासन इस घटना के बाद के बाद से हालात पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है.

केंद्रीय मंत्री ने असम की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

असम में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘असम में भीषण भूकंप आया है. मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं.’ उन्होंने राज्य के सभी लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है.

सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे वीडियो और तस्वीरें

असम में आए भूकंप के बाद राज्य के लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भूकंप से नुकसान की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो शेयर किया जिसमें घर के कोने में रखा गमला भूकंप के झटकों के कारण तेजी से हिलता हुआ नजर आ रहा है.

वहीं, एक अन्य वीडियो में असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर शहर में रहने वाले शख्स ने भूकंप के कारण घर की छत और दीवारों में आई दरारों को दिखाया है.

यह भी पढ़ेंः ‘गृहयुद्ध की धमकी देने वाला अब कर रहा शांति की बात’, श्रीश्री रविशंकर पर ओवैसी का तंज





Source link

Related posts

कर्नाटक के सिद्दापुरा मर्डर केस में ज्योतिषी सहित 7 गिरफ्तार, बच्ची को लेकर हुआ था विवाद

DS NEWS

एशिया कप में हार पर पाकिस्तान को मिलेगी रकम? प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया इसका क्या करेगा PAK

DS NEWS

‘लिंचिंग से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता’, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर बोले राशिद अल्वी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy