DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अब हाईवे पर सफर करते वक्त मोबाइल की घंटी बचाएगी आपकी जान! जानें कैसे ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट
India

अब हाईवे पर सफर करते वक्त मोबाइल की घंटी बचाएगी आपकी जान! जानें कैसे ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट

Advertisements



देशभर के नेशनल हाईवे पर ड्राइवरों को खतरे वाले जोन में घुसने से पहले ही अलर्ट पहुंच जाएंगे, यानी अब आगे कोहरा हो, ऐक्सिडेंट हो, सड़क फिसलन भरी हो या कोई स्ट्रे-एनिमल जोन, अब ये जानकारी आपको पहले से फोन पर मिलेगी. यह सिस्टम एसएमएस, व्हाट्सएप और हाई-प्रायोरिटी कॉल्स के जरिए सीधे सड़क पर चल रहे लोगों तक पहुंचेगा.

सरकार लंबे समय से कर रही इस पर काम
सरकार टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर इस पर लंबे समय काम कर रही है. इस वक्त जियो की 4G और 5G नेटवर्क पहुंच का इस्तेमाल करते हुए सरकार एक ऐसा सिस्टम के  साथ तैयार है, जो भारत जैसे बड़े देश में रियल-टाइम सेफ्टी अलर्ट को संभव बनाता है.

खास बात यह है, कि नए टावर नहीं लगाए जाएंगे अभी  जियो के मौजूदा मोबाइल नेटवर्क से ही यह सेवा चलेगी. मतलब बिना किसी भारी-भरकम काम के सुरक्षा सीधे आपके फोन पर मिलेगी.

जो भी व्यक्ति Jio नेटवर्क पर होगा और हाईवे में प्रवेश करेगा, उसके लिए यह अलर्ट सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से सक्रिय हो जाएगा. हाईवे पर खतरा आते ही फोन चेतावनी देगा ताकि ड्राइवर स्पीड कम करे, सतर्क हो जाए और समय रहते फैसला ले सके.

जल्द NHAI सेवा से भी जोड़ा जाएगा
इसे धीरे-धीरे NHAI की डिजिटल सेवाओं जैसे ‘RajmargYatra’ ऐप और हेल्पलाइन 1033 से भी जोड़ा जाएगा, जिससे एक ही प्लेटफॉर्म पर जानकारी और मदद दोनों मिल सकें.

सड़क सुरक्षा में होगी बड़ी तब्दीली
NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव का कहना है कि यह पहल सड़क सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाएगी. उनके मुताबिक समय पर मिली जानकारी ड्राइवर के फैसलों को बेहतर बनाती है और हादसों की संभावना काफी हद तक घट जाती है. Jio की ओर से भी यही कहा गया कि यह नेटवर्क देशभर में सुरक्षित यात्रा का एक नया अनुभव देगा.

रिस्की हाईवों पर फोकस
पहले चरण में फोकस उन हाईवे हिस्सों पर होगा जहां बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं, जैसे कोहरे वाले हिस्से, ब्लाइंड स्पॉट्स, और भारी ट्रैफिक वाले क्षेत्र. आने वाले समय में डेटा और तकनीक की मदद से इस सिस्टम को और सक्षम और सटीक बनाया जाएगा.



Source link

Related posts

‘वोटर लिस्ट में 416वें नंबर पर आपका नाम’, तेजस्वी यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

DS NEWS

पहली बार ट्रेन से कश्मीर पहुंचीं मारुति की कारें, तय किया मानेसर से अनंतनाग तक 850 KM का सफर

DS NEWS

‘भारत में हो सकता है नेपाल जैसा ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शन, अगर…’, तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने द

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy