DS NEWS | The News Times India | Breaking News
डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई; ट्रेड डील को लेकर भी हुई बात?
India

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, जन्मदिन की दी बधाई; ट्रेड डील को लेकर भी हुई बात?

Advertisements


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील और यूक्रेन मुद्दे पर बात हुई.

ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं.”

ट्रेड डील पर बातचीत के बाद पीएम मोदी-ट्रंप की हुई बात

ट्रंप ने पीएम मोदी को ऐसे समय में शुभकानाएं दी है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत एक बार फिर से शुरू हो गई है. मंगलवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई थी. ये बैठक करीब 7 घंटे तक चली, जिसे दोनों देशों की ओर से सकारात्मक बताया गया. अमेरिकी दूतावास ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को लेकर हुई ये बैठक सकारात्मक रही.

भारतीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार की अहमियत को स्वीकार करते हुए सकारात्मक और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चाएं की. इस बैठक में व्यापार समझौते (BTA) को जल्‍द पूरा करने के लिए कोशिश तेज करने का फैसला लिया गया है.

एक हफ्ते के भीतर दो बार हुई बात

एक हफ्ते के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बातचीत थी. पिछले हफ्ते से ट्रंप के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं. ओवल ऑफिस में उन्होंने भारत को महान देश बताते हुए कहा था कि वह हमेशा पीएम मोदी के दोस्त बने रहेंगे. टैरिफ वॉर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव पर ट्रंप ने कहा था, चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी हमारे बीच कुछ पल ऐसे होते हैं.

ये भी पढ़ें : 48 हजार करोड़ का ड्रग्स स्वाहा… अमित शाह का ऐलान- PM मोदी का नशामुक्ति का सपना पूरा करेंगे





Source link

Related posts

हिजाब विवाद के बीच आज पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, 20 मिनट चली मीटिंग, क्या हरकत के लिए माफी

DS NEWS

Tamil Nadu: ‘बीमार बेटियों की देखभाल कौन करेगा’, एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

DS NEWS

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व MP प्रज्वल रेवन्ना बने जेल लाइब्रेरी क्लर्क, रोजाना मिलेगी सैलरी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy