DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘कोई नेता ये न समझे कि जीत उनकी वजह से मिली…’, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के आवास पर डिनर बैठक में
India

‘कोई नेता ये न समझे कि जीत उनकी वजह से मिली…’, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के आवास पर डिनर बैठक में

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बिहार चुनाव में लगे प्रवासी नेताओं के लिए डिनर बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सभी नेताओं का बिहार चुनाव में योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत बिहार चुनाव से जुड़े सभी नेता मौजूद थे.

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने इस बैठक में कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है. उन्होंने कहा कि बिहार की यह विजय उन घुसपैठियों के खिलाफ हर भारतीय के संकल्प की जीत है, जो देश की सुरक्षा और सामाजिक संरचना को चुनौती देते हैं.

‘पांचों दल पांच पांडवों की तरह लड़े’
गृह मंत्री ने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जनता का अटूट प्रेम और विश्वास निरंतर मजबूत हुआ है. बिहारवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को दिल खोलकर समर्थन दिया है. उन्होंने इसे एनडीए की एकजुटता, सामूहिक शक्ति और पांचों दलों के पांच पांडवों की तरह एक साथ लड़ने का परिणाम बताया.

‘जहां कम वहां हम’ का मंत्र 
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने नेताओं से कहा कि सभी नेताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की. चुनाव में 1 प्रतिशत का योगदान भी बड़ा होता है, लेकिन कोई नेता ये नहीं समझे कि ये जीत उनकी वजह से मिली है क्योंकि इससे घमंड आता है. आपकी जिम्मेदारी चुनाव लड़ाने की नहीं बल्कि जहां कम वहां हम की भूमिका में थी. आगे बंगाल की लड़ाई के लिए हम सबको तैयार रहना है. हमेशा कार्यकर्ता मोड में रहिए कहीं भी ड्यूटी लगाई जा सकती है.

‘अब सभी को बंगाल के लिए तैयार रहना है’
बैठक में बंगाल की आगामी लड़ाई पर भी चर्चा हुई. गृह मंत्री ने कहा कि अब सभी को बंगाल के लिए तैयार रहना है और हमेशा कार्यकर्ता मोड में रहना चाहिए क्योंकि किसी भी समय कहीं भी ड्यूटी लगाई जा सकती है. जेपी नड्डा के घर रात्रि भोज में बुलाए गए बीजेपी के सभी नेताओं को मिथिला का प्रसिद्ध मखाना, गया का तिलकुट और मधुबनी पेंटिंग से सजी शॉल भेंट की गई.

ये भी पढ़ें

Explained: दिल्ली में प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की तबीयत बिगड़ी, अब सर्दियों में और खराब होगी हवा, आखिर ठंड में क्यों बढ़ता पॉल्यूशन?



Source link

Related posts

पीएम गति-शक्ति योजना के तहत भारत में रेल नेटवर्क का होगा विस्तार, कैबिनेट ने 12,328 करोड़ रुपये

DS NEWS

‘बंगालियों को बाहरी दिखाने की हो रही कोशिश’, दिल्ली पुलिस की आचोलना करते हुए बोली TMC

DS NEWS

आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, असम CM बोले- ‘चिकन नेक पर IAF की ताकत उड़ा देगी दुश्मनों की नींद’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy