DS NEWS | The News Times India | Breaking News
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज… पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी ब्लास्ट की धमकी
India

विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज… पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी ब्लास्ट की धमकी

Advertisements


दिल्ली पुलिस ने एक बड़े मामले में 47 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर देशभर में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप है. यह व्यक्ति कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है और इसका नाम श्रीनिवास लुईस बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को उसके किराए के घर से पकड़ा गया. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम ने मिलकर की. हाल के दिनों में दिल्ली हाई कोर्ट विधानसभा, स्कूलों और कई सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और कई जगहों को खाली भी कराया गया था.

एक मामले में तो दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज ने खुद धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी. इन धमकियों की वजह से कई जगह कामकाज प्रभावित हुआ था और लोगों में डर का माहौल बन गया था. जांच में सामने आया कि आरोपी पढ़ा-लिखा है और पोस्ट ग्रेजुएट है, लेकिन इस समय बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रह रहा था. आरोपी की मां रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं. शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा है. पुलिस का कहना है कि उसने जानबूझकर बड़े संस्थानों को निशाना बनाया ताकि ज्यादा डर फैल सके.

आरोपी के पास से क्या मिला?

पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम मैसूर भेजी गई और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने माना है कि उसने देशभर में 1100 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज भेजे हैं. ये मैसेज ईमेल और दूसरे माध्यमों से भेजे गए थे, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हुए हैं. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इन डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितनी जगहों पर संदेश भेजे और क्या इसमें कोई और भी शामिल था. आरोपी को मैसूर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उससे और पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट



Source link

Related posts

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक, कहा- आतंकवाद का इकोसिस्टम ध्वस्

DS NEWS

‘होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट बर्दाश्त नहीं…’, जंग के बीच PM मोदी ने संसद से दिया कड़ा मैसेज

DS NEWS

बिना टिकट यात्रा पर पश्चिम रेलवे की सख्ती, 10 महीनों में 172 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy