DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘ये बच्चों को गैस चैंबर में डालने जैसा होगा’, SC में उठा स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मुद्दा
India

‘ये बच्चों को गैस चैंबर में डालने जैसा होगा’, SC में उठा स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मुद्दा

Advertisements



दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर और खतरनाक लेवल पर पहुंच चुके एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) से कहा है कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने का निर्देश देने पर विचार करे. बुधवार (19 नवंबर, 2025) को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में होने वाली स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और कॉम्पटीशन को फिलहाल के लिए स्थगित करके आगे के लिए शेड्यूल कर दिया जाए, ताकि तब तक एक्यूआई सुधर जाए.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार एडवोकेट अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में नवंबर में स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और प्रतियोगिताएं होनी हैं, जबकि एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है.

मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी. एडवोकेट अपराजिता सिंह ने बेंच से कहा कि बच्चे सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं और ऐसे वक्त में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना उन्हें गैस चेंबर में डालने के बराबर होगा. उनकी दलीलों पर कोर्ट ने CAQM को खेल प्रतियोगितओं को लेकर विचार करने का निर्देश दिया है.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार को 9 बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 392 था, जो बहुत खराब कैटेगरी में आता है. मंगलवार को सुबह 7 बजे एक्यूआई 314 था और शाम चार बजे 374 दर्ज किया गया. इसी के साथ दिल्ली में लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही.

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 38 में से 18 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया है. चांदनी चौक, डीटीयू, बवाना, आनंद विहार, मुंडका, नरेला और वजीरपुर स्थित केंद्रों ने एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया है. सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई है.



Source link

Related posts

‘ये काम तेजस्वी कर सकते हैं, हम नहीं’, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ऐसा क्यों बोले राजनाथ सिंह?

DS NEWS

कश्मीर, हिमाचल से लेकर यूपी तक… उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, जानें किस राज्य में कैसे हालात

DS NEWS

‘हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा’, दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy