DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, प्रियंका गांधी-ममता बनर्जी क्या बोल
India

Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, प्रियंका गांधी-ममता बनर्जी क्या बोल

Advertisements



दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट ने देश को गमगीन कर दिया है. ये ब्लास्ट मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार में हुआ. इसके बाद से ही राजधानी दिल्ली को अलर्ट पर रख दिया गया है. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 बताई जा रही है, वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अब इस हादसे पर देशभर से प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- नई दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. 

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने भी इस घटना पर दुख जताया है. प्रियंका गांधी ने लिखा- दिल्ली में हुए धमाके में कई लोगों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. 





Source link

Related posts

तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल

DS NEWS

UN की अपील के बावजूद अड़े ट्रंप, शरण चाहने वालों के लिए अमेरिका के दरवाजे किए बंद

DS NEWS

हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, क्या हैं ताजा हालात?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy