DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भ
India

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भ

Advertisements


दिल्ली में आयोजित हुई इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस दौरान कांग्रेस की आलोचना करते हुए रेवंत रेड्डी, राहुल गांधी और जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया. 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप सभी ने देखा कि विश्व AI शिखर सम्मेलन में जहां भारत की बुद्धिमत्ता, तकनीकी कुशलता और हमारी युवाशक्ति की श्रेष्ठता का एक बड़ा उच्च कोटि का प्रदर्शन हुआ, तो वहीं कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का बहुत कुटिलतापूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला. अभी तक पूरा देश इस विषय को लेकर न केवल क्षुब्ध है, बल्कि आक्रोशित भी है. अब कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सहयोगियों की तरफ से भी इस विषय को लेकर आपत्ति की गई है. 

प्रदर्शन पर कांग्रेस पार्टी में विरोधी स्वर उठना शुरू हो गए हैं: सुधांशु त्रिवेदी

उन्होंने कहा कि यही नहीं अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्वर उठना शुरू हुआ है कि इस ढंग के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा होती है. उसमें इस ढंग का हल्का, छिछोरा और नग्नता का आचरण करना निहायत निंदनीय है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गेट अल्वा जी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान एक जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए. मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब में राज्यसभा सीट को लेकर भी लिखा था कि वो सेल के लिए थी. कांग्रेस न सिर्फ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहती है बल्कि जहां सत्ता में रहती है वहां की जनता का नुकसान भी करती है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान गरिमा और अनुशासन को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इसलिए हम ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी को अब ये समझना चाहिए कि वो जिस प्रकार के विचारों के हिसाब से चल रहे हैं, जनता और गठबंधन सहयोगी तो उन्हें नकार ही रहे हैं, अब उनकी पार्टी के अंदर के वरिष्ठ और पुराने नेता भी नकार रहे हैं और जनता पूरी तरह धिक्कार रही है.

खानदानी बीमारी का इलाज देश की जनता करेगी: सुधांशु त्रिवेदी

त्रिवेदी ने कहा कि भारत AI की नई उड़ान भर रहा है तो आपको बर्दाश्त नहीं हो रहा है. जवाहर लाल नेहरू से पूछा गया कि भारत को सपेरों का देश कहा जाता है तो उन्होंने इसका समर्थन किया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब AI समिट कर रहे हैं तो आप कपड़े उतार कर खड़े हो जा रहे हैं. इस खानदानी बीमारी का इलाज देश की जनता करेगी. जो लोग इस बीमारी का इलाज बताना चाहते हैं उनको वो सुनना नहीं चाहते.

रेवंत रेड्डी पर भी साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कहा कि रेवंत रेड्डी का बयान भी सामने आया. कुछ समय पहले उनके पास प्रदेश के विकास के लिए पैसे नहीं थे. अब वो गांधी परिवार को हजारों करोड़ देने की बात करते हैं. जब हम सत्ता में थे तब गुजरात मॉडल दिया था. कांग्रेस से पूछना चाहता हूं आपका क्या मॉडल है. कांग्रेस पार्टी का मतलब मुसलमान और पैसे का मतलब गांधी खानदान ये बताते हैं. रेवंत रेड्डी के बयान से पर्दा हट गया है.



Source link

Related posts

मणिपुर में उग्रवाद पर सेना का एक्शन, UKNA के वरिष्ठ कमांडर समेत 10 उग्रवादी गिरफ्तार

DS NEWS

कौन था वो क्रूर मुगल बादशाह, जिसने अपनी शहजादी के आशिक को पानी में उबालकर मरवा दिया?

DS NEWS

अजित पवार के निधन पर PM मोदी हुए इमोशनल, बोले- ‘मैं इस शोक की घड़ी में…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy