DS NEWS | The News Times India | Breaking News
US के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से मिले थे दलाई लामा? बौद्ध धर्मगुरु के दफ्तर का आया रिएक्शन
India

US के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से मिले थे दलाई लामा? बौद्ध धर्मगुरु के दफ्तर का आया रिएक्शन

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर दुनियाभर के देशों में हाहाकार मचा हुआ है. इन फाइलों में दुनिया के कई प्रसिद्ध लोगों के नाम सामने आए हैं. ऐसे में एपस्टीन फाइल्स में तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का भी नाम सामने आने को लेकर दावे किए गए हैं, जिसके बाद दलाई लामा के ऑफिस ने रविवार (8 फरवरी, 2026) को आधिकारिक बयान जारी कर उनके और यौन अपराधी एपस्टीन के बीच किसी भी तरह के संबंध के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स ने अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) के फाइलों के हवाला देते हुए कहा था कि दलाई लामा का नाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में 169 बार आया है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बौद्ध धर्मगुरु का नाम कथित तौर पर कई निजी ईमेल और मसाज फॉर डमीज नाम की किताब के इंडेक्स में आया था, जिसे एपस्टीन केस रिकॉर्ड के हिस्से के तौर पर पहले जारी की गई फाइलों में स्कैन किए गए कागजातों के तौर पर शामिल किया गया था.

दावों पर दलाई लामा के ऑफिस ने क्या कहा?

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर किए गए दावों की चर्चा के बाद उनके ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी किया. इसमें दलाई लामा के ऑफिस ने किसी भी कथित लिंक को साफ तौर पर खारिज किया और कहा कि एपस्टीन फाइलों से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स दलाई लामा को एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश कर रही है. हम पक्के तौर पर पुष्टि कर सकते हैं कि लामा कभी भी एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उन्होंने अपनी तरफ से किसी को उनसे मिलने या बातचीत करने की इजाजत दी है.

एपस्टीन फाइल्स में कैसे आया दलाई लामा का नाम?

कुछ रिपोर्ट्स में साल 2012 के अक्टूबर महीने के एक ईमेल का जिक्र किया गया है, जिसमें कथित तौर पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और एपस्टीन की मुलाकात का जिक्र था. इसके साथ इसमें यह भी इशारा किया गया कि दलाई लामा के एपस्टीन के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद भी थी. वहीं, यूरोप के एक टीवी चैनल नेक्स्टा टीवी ने दावा किया कि दलाई लामा के फॉलोअर्स बताए जाने वाले लोग एपस्टीन से मिले होंगे, जिससे इनडायरेक्ट लिंक के बारे में अटकलें और तेज हो गईं.

यह भी पढ़ेंः हिमंता Vs गोगोई: पाकिस्तान से रिश्तों पर SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी भूचाल, CM की PC पर भड़के कांग्रेस नेता



Source link

Related posts

20 मिनट की वो मुलाकात, जिसने अंग्रेजों को भारत से भगाने की रख दी नींव, जानें पहली बार कहां मिले

DS NEWS

Explained: 20 हजार साल पुरानी दोस्ती खत्म! डॉग्स क्यों बन रहे इंसानों के ‘कातिल’?

DS NEWS

जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, हुआ भव्य स्वागत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy