DS NEWS | The News Times India | Breaking News
चक्रवाती तूफान मोंथा का खौफ! विशाखापट्टनम एयरपोर्ट बंद, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं कैंसिल
India

चक्रवाती तूफान मोंथा का खौफ! विशाखापट्टनम एयरपोर्ट बंद, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं कैंसिल

Advertisements



चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाके काफी प्रभावित होंगे. इसके आने से पहले चेन्नई में कई राहत केंद्र बनाए गए हैं. अब तूफान को देखते हुए मंगलवार (28 अक्तूबर) को विशाखापट्टनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं. 

‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापट्टनम हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने कहा कि 27 अक्टूबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. उन्होंने कहा, हम हर दिन 30 से 32 उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं. आज वे सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे ने भारतीय विशाखापट्टनम प्राधिकरण (एएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान से बचाव के लिए सावधानियां बरती हैं, जिसमें चक्रवात से पहले और बाद के चरण शामिल हैं.

विजयवाड़ा की 16 फ्लाइट्स कैंसिल

इसी तरह, विजयवाड़ा हवाई अड्डे ने 16 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, लेकिन पांच फ्लाइट्स संचालित कीं. विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, ”कल (सोमवार) विशाखापट्टनम के लिए केवल एक उड़ान रद्द हुई थी, लेकिन आज दिल्ली और मुंबई सहित देश भर के कई जगहों के लिए 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं.”

फ्लाइट्स के साथ ट्रेनें भी हुईं रद्द

रेड्डी के अनुसार, एयरलाइनों ने मंगलवार के लिए परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बुधवार की उड़ानों के संचालन के बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है. इसी तरह, तिरुपति हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं. इस बीच, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं.

बता दें कि एनडीआरएफ ने चक्रवात मोंथा को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए बचाव कर्मियों की 45 टीम तैनात की हैं. मोंथा मुख्य रूप से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा को प्रभावित करेगा तथा इसके कारण झारखंड और तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.



Source link

Related posts

क्या है दिमाग खाने वाला अमीबा, जिसने केरल में ले ली 19 लोगों की जान, स्वास्थ्य मंत्री ने क्या ब

DS NEWS

‘हर देशवासी का मुंह होगा मीठा, देश को 2.5 लाख करोड़ रुपये की होगी बचत’, पीएम मोदी ने गिनाए GST

DS NEWS

‘यह काबिलियत की भावना को दिखाता है’, PM मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy