DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Live:ट्रेनें कैंसिल, स्कूल बंद और घरों में रहने की अपील, आंध्र से तमिलनाडु तक मोंथा साइक्लोन ने
India

Live:ट्रेनें कैंसिल, स्कूल बंद और घरों में रहने की अपील, आंध्र से तमिलनाडु तक मोंथा साइक्लोन ने

Advertisements


बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोन्था तेजी से ताकतवर हो रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके काकीनाडा के पास तट से टकराने की संभावना जताई गई है. आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि ओडिशा, तेलंगाना और चेन्नई में भी तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसम तंत्र पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) सुबह साढ़े पांच बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य तथा दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों पर केन्द्रित हो गया. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ‘अगले 12 घंटों के दौरान इसके दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा.’

इन इलाकों में तेज हवाओं संग बारिश के अनुमान
इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है.

लोगों को घरों में रहने की सलाह
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू, विशाखापत्तनम और अनकापल्ली जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. जैन ने कहा कि पूर्वी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, गुंटूर, पलनाडु, चित्तूर और तिरुपति जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है. 

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि दक्षिण बंगाल के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी
समुद्र में ऊंची लहरों और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. साथ ही, निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका को लेकर प्रशासन ने बचाव दलों को तैयार रखा है.



Source link

Related posts

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को राहत, हरियाणा में दर्ज धोखाधड़ी केस में फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी

DS NEWS

बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं चिराग पासवान? NDA की बढ़ाई टेंशन; रख दी ये बड़ी

DS NEWS

एग्जिट पोल: कैसे लिखी जाती है चुनावी थ्रिलर की स्क्रिप्ट, इसका इतिहास क्या, पढ़ें विश्लेषण

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy