DS NEWS | The News Times India | Breaking News
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने प्रस्तावक
India

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन, प्रधानमंत्री मोदी बने प्रस्तावक

Advertisements


उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार (20 अगस्त) को नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई सांसद मौजूद रहे. अहम बात यह भी है कि पीएम मोदी उनके प्रस्तावक भी बने. इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार दोनों ही कैंडिडेट दक्षिण भारत से हैं.

सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल जा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रेरणा स्थल में प्रतिष्ठित हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं. उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नमन किया और फिर सभी हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीपी राधाकृष्णन कैसा रहा है राजनीतिक सफर

सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था. उन्होंने 1974 में भारतीय जनसंघ के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं. अहम बात यह भी है कि राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुना जा चुके हैं. वे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल भी रह चुके हैं. उन्होंने दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कौन है इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार

इंडिया गठबंधन ने पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में जज रह चुके हैं. उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की भूमिका भी निभाई है. सुदर्शन रेड्डी 2007 से 2011 तक उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं. अब उन्हें इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मैदान में उतार दिया है.





Source link

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने खरीदे 93 हजार करोड़ के हथियार, खर्च किया डिफेंस बजट का 50 परसेंट

DS NEWS

बिहार को चुनावी सौगात, मोकामा से मुंगेर तक 4 लेन हाईवे, भागलपुर से रामपुरहाट तक डबल ट्रैक का ऐल

DS NEWS

इमारत-ए-शरीया पर राहुल गांधी के दौरे को लेकर बोले मौलाना महमूद मदनी- वोट बटौरने के लिए गए थे पर

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy