DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IAF चीफ के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, बोले- ‘राहुल गांधी के आरोपों से…’
India

IAF चीफ के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, बोले- ‘राहुल गांधी के आरोपों से…’

Advertisements


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनकी ओर से कहा गया कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए थे.

कांग्रेस नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह बयान इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ का मामला सामने लाए हैं और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा करवा रही है.

‘वोट चोरी’ के आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश

उदित राज ने दावा किया कि जो बयान अभी सामने आए हैं, अगर पहले आए होते तो भारतीय सेना के मनोबल, जनता के विश्वास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत होती. भारत की विदेश नीति को मजबूती मिलती, क्योंकि कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े थे, और भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ रहा था.

कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि जो बयान एयर चीफ दे रहे हैं, उसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद में देनी चाहिए थी, लेकिन उनकी ओर से ऐसा नहीं किया गया. वर्तमान में चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगा है तो ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित बयान सामने आ रहे हैं.

सीजफायर के मुद्दे को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

उदित राज ने कहा कि वह सुरक्षा बलों की बहादुरी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. हमारे सशस्त्र बल सर्वश्रेष्ठ हैं. हालांकि ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित बयान देने के लिए इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि वोट चोरी का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता का दावा है कि वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष कुछ भी कर सकता है, क्योंकि पूरे देश का ध्यान वोट चोरी के मामले पर चला गया है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर यह बयान पहले आया होता तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अच्छा-खासा समर्थन मिल सकता था. युद्धविराम के पीछे कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाथ था और कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े थे तो उन्होंने ये घोषणाएं पहले क्यों नहीं कीं? अगर उन्होंने की होती तो हमारी अंतरराष्ट्रीय स्थिति अलग होती.

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

उदित राज ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी करते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आयोग को बेईमान कहा. कांग्रेस नेता ने कहा कि आयोग का डाटा ही राहुल गांधी ने शेयर किया है. आयोग इसकी जांच कराए और अपनी गलती माने

ये भी पढ़ें:- ‘भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं’, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का करारा जवाब



Source link

Related posts

राज्यसभा में पेश ही नहीं हुआ था जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, सूत्रों का बड़ा दावा

DS NEWS

प्रियंका की दोस्त हैं होने वाली समधन, बिजनेसमैन हैं समधी… रेहान की ससुराल में कौन?

DS NEWS

‘जिहाद जैसी भाषा का इस्तेमाल…’, महमूद मदनी के भड़काऊ बयान पर आया उद्धव गुट का रिएक्शन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy