DS NEWS | The News Times India | Breaking News
दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस, महारैली में जुटेंगे एक लाख स
India

दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस, महारैली में जुटेंगे एक लाख स

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कांग्रेस लगातार वोट चोरी का आरोप लगा रही है. वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा भी निकाली, लेकिन उसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अब रविवार (14 दिसंबर, 2025) को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन कर रही है. इस आयोजन के जरिए कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के कोने-कोने में वोट चोरी की आवाज को बुलंद करने की कोशिश की जाएगी. 

राहुल गांधी और खरगे वोट चोरी की आवाज करेंगे बुलंद

कांग्रेस पार्टी की इस महारैली में कई राज्यों के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस महारैली में कांग्रेस पार्टी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं. जिनके जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वोट चोरी की आवाज को बुलंद करेंगे. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने महारैली की तैयारियों का लिया जायजा

इस महारैली की तैयारी का जायजा लेने के लिए दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी रामलीला मैदान पहुंचे. उन्होंने रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि चोरी की आवाज लगातार कांग्रेस उठाती रही है और इस महारैली के जरिए हम इस आवाज को और मजबूत करेंगे.

एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह महारैली कांग्रेस की है और इस महारैली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में इकट्ठा होंगे. कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश से 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं. 

उन्होंने कहा कि इस महारैली में इंडिया गठबंधन के किसी अन्य घटक दल को आमंत्रित नहीं किया गया है, क्योंकि यह महारैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आयोजित की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक हजारों फीट गहरी खाई में गिरा, 22 की मौत



Source link

Related posts

‘हम विचारधारा को नहीं छोड़ते’, RSS के कार्यक्रम में मां को मिले न्योते पर क्या बोले CJI गवई के

DS NEWS

लाल किला ब्लास्ट का सबसे बड़ा सुराग! NIA ऐसे पहुंची उस ‘लाल कार’ तक, जिसने खोल दिया पूरा राज

DS NEWS

यूपी-दिल्ली, बिहार से पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी, जानें देश में ठंड का टॉर्चर कितना

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy