DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘हिम्मत कैसे हुई…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्ले से चलाई AK-47 तो भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत
India

‘हिम्मत कैसे हुई…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्ले से चलाई AK-47 तो भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

Advertisements


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के जश्न मनाने के अंदाज को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. फरहान ने रविवार (21 सितंबर) को भारत-पाकिस्तान मैच के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान अर्धशतक लगाया. उन्होंने इसके बाद विवादित तरीके से जश्न मनाया. इसको लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया.

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर साहिबजादा फरहान की फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, शाबाश मोदी जी! बस, यही देखना बाकी था, इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट? इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की?” दरअसल विपक्ष ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी विरोध किया था. अब साहिबजादा फरहान ने अपने जश्न के तरीके से विवाद खड़ा कर दिया. 

क्या था पूरा मामला

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला दुबई में खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 171 रन बनाए. ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन बनाए. उन्होंने अर्धशतक के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का एक्शन दिखाया. पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. अब फरहान का गन सेलिब्रेशन विवादों में है.

भारत ने पाकिस्तान को दोनों मैचों में हराया

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पहले मैच में 7 विकेट से रौंदा था. यह मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था. वहीं इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह सुपर फोर का मुकाबला था.

भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में पहले मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा था कि हम पहलगाम के पीड़ितों के साथ खड़े हैं. पाकिस्तान ने हाथ न मिलाने को लेकर आईसीसी से शिकायत भी की थी.





Source link

Related posts

हिंदी में बोलकर चीन की इस महिला ने भारत से कर दी बड़ी अपील, दूसरी ने PM मोदी को बताया महान

DS NEWS

इंटरपोल ऑपरेशन में CBI की बड़ी कार्रवाई, 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई देशों से जुड़े नेटवर्क का प

DS NEWS

देश के अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखकर मांगा नाम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy