DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
India

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कांग्रेस की संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की मंगलवार (24 मार्च, 2026) को अचानक तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्होंने राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस दौरान उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल के लिए रवाना हुई हैं. फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करने में जुटी है और अभी तक अस्पताल की ओर से कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. 

जनवरी में किस कारण सोनिया गांधी की बिगड़ी थी तबीयत

सोनिया गांधी की तबीयत दो महीने पहले जनवरी, 2026 में भी काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें छह दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था. हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका इलाज लगातार उनके आवास पर जारी था.

दरअसल, सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद 5 जनवरी, 2026 को रात करीब 10 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि प्रदूषण और ठंडे मौसम के कारण सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उनकी स्थिति में गिरावट देखने को मिली थी. जबकि जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था.

पहले भी इलाज के लिए भर्ती हो चुकीं है सोनिया गांधी

79 वर्षीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की खांसी की समस्या काफी पुरानी है. ऐसे में वह रेगुलर डॉक्टर के पास अपने चेक-अप के लिए जाती रहतीं हैं. सोनिया गांधी की पिछले साल 7 जून, 2025 को भी हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी. उस वक्त सोनिया शिमला में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रह रहीं थीं. हालांकि, तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शिमला से दिल्ली लौटने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ेंः 8 करोड़ की लागत से मॉरिशस के मोका में महाराष्ट्र भवन का हुआ विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न



Source link

Related posts

ओडिशा में बंगाल के प्रवासी मजदूरों को ‘बांग्लादेशी’ समझ भीड़ ने पीटा, पीड़ित बोला- ‘जय श्री राम

DS NEWS

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, संचालन की ओर बढ़ा बड़ा कदम

DS NEWS

ELF पर उतरे PM मोदी, क्यों खास है नॉर्थ ईस्ट में बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, जानें सब कुछ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy