लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कांशीराम को भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाला नेता बताया है. इसके अलावा कहा है कि उन्होंने बहुजन समाज और गरीब वर्गों में राजनीतिक चेतना को जागृत किया. उनकी कोशिशों से भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है.
अनुरोध करता हूं, कांशीराम जी को भारत रत्न दिया जाए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आज हम कांशीराम जी की जयंती मना रहे हैं. उनके जीवन और योगदान को याद कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम जी ने बताया था कि उनका वोट, उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व है. यह देश सभी का समान रूप से है. कांशीराम जी की कोशिशों से कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने का माध्यम मानना शुरू किया.
भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।
यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान… pic.twitter.com/XF9MGjcj4J
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2026
कई सालों से कांशीराम जी भारत रत्न देने की मांग उठती रही है: राहुल गांधी
साथ ही राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि हमारा संविधान हर भारतीय को समानता, गरिमा और भागीदारी का वादा करता है. कांशीराम जी ने अपना जीवन समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए समर्पित किया. कई सालों से बुद्धिजीवी, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाते रहे हैं. उनकी यह मांग लगातार और गहरी भावना के साथ उठती रही है.
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में वह लखनऊ के एक कार्यक्रम में सामिल हुआ. जहां नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को जोरदार तरीके से दोरहाया. यह व्यापक जनभावना को दर्शाता है. उन्हें भारत रत्न देना हमारे राष्ट्र के प्रति उनके महान योगदान को मान्यता देगा.
यह भी पढ़ें: ‘कुंभ से मेट्रो तक…हमने पहले किया’, मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


