DS NEWS | The News Times India | Breaking News
चुनाव आयोग बनाम राहुल गांधी! सामने आया बड़ा सर्वे, जानें जनता किसके साथ
India

चुनाव आयोग बनाम राहुल गांधी! सामने आया बड़ा सर्वे, जानें जनता किसके साथ

Advertisements


नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए. इसी के मद्देनजर इन दिनों कांग्रेस बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाल रही है. हालांकि, विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बीते दिनों चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इसी पीसी को लेकर वोट वाइब की तरफ से एक सर्वे किया गया.

इस सर्वे में विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए कि इस पूरे मसले पर उनकी क्या राय है. इसमें 34 प्रतिशत लोगों ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जबकि 28 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग जवाब देने में विफल रहा है. 

वोट वाइब के सर्वे से क्या निकलकर सामने आया
सर्वे के मुताबिक 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कुछ जवाब दिए गए हैं, जबकि कुछ सवालों के जवाब देना बाकी है. वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो कुछ कह नहीं सकते. ऐसे में एक तरह से देखा जाए तो सिर्फ 34 प्रतिशत लोग ही चुनाव आयोग के पक्ष में हैं, वहीं कुल 46 प्रतिशत लोग या तो चुनाव आयोग से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं या तो पूरी तरह से पक्ष में नहीं हैं.

सी वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
इसी मुद्दे पर बीते दिनों सी वोटर ने भी सर्वे किया था. इसमें 59 प्रतिशत लोग चुनाव आयोग पर लगाए राहुल गांधी के आरोपों से सहमत दिखे, जबकि 34 प्रतिशत लोग चुनाव आयोग के समर्थन में नजर आए. वहीं, 67 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, जबकि 13 प्रतिशत लोग इससे सहमत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

हैदराबाद में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर! प्रेग्नेंट पत्नी का गला घोंटा, सिर काटा, शरीर के टुकड़े कर नदी में बहाए



Source link

Related posts

बिहार में यहां रहते हैं सबसे अमीर लोग, क्या रहा यहां का रिजल्ट, जानिए

DS NEWS

‘सरकारी पैसे से बाबरी बनाना चाहते थे नेहरू, लेकिन…’, गुजरात में रक्षा मंत्री राजनाथ का दावा

DS NEWS

Explained: सभी लोगों की प्राइवेसी में दखल से पलटी मोदी सरकार! संचार साथी ऐप के बारे में सबकुछ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy