DS NEWS | The News Times India | Breaking News
असम चुनाव मिशन पर कांग्रेस, दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, गोगोई के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव
India

असम चुनाव मिशन पर कांग्रेस, दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, गोगोई के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

Advertisements


असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक में असम चुनाव को लेकर बड़ा रोडमैप तय किया गया. इस अहम बैठक में राहुल गांधी, असम के सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

गौरव गोगोई के नेतृत्व में लड़ा जाएगा असम का चुनाव
पार्टी सूत्रों के मुताबिक असम में चुनाव गौरव गोगोई के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. फरवरी महीने में राहुल गांधी असम यात्रा करेंगे. 20 तारीख से असम के 6 जोन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. पूरे राज्य में 6 वॉर रूम बनाए जाएंगे, जो सीधे दिल्ली कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे.

बैठक में राहुल गांधी का सख्त संदेश
बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं को साफ निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं और किसी भी कीमत पर असम में सरकार बनानी है.

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि असम सरकार द्वारा आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को दिए जाने के मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए और इसे एक मजबूत नैरेटिव बनाया जाए कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाकर आदिवासियों का हक छीना गया. राहुल ने सभी नेताओं से एकजुट होकर जमीन पर उतरने का आह्वान किया.

भूपेश बघेल ने ABP न्यूज को क्या बताया?

असम के सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि पार्टी हाईकमान के साथ रणनीतिक बैठक हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 20 तारीख को गुवाहाटी में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जबकि 21 तारीख से राज्यभर में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू होंगी. भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी असम की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन हैं और उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने असम सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है और पार्टी जल्द ही अपनी रणनीति सार्वजनिक करेगी.

गौरव गोगोई का बड़ा बयान

वहीं असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने ABP NEWS से बातचीत में साफ किया कि कांग्रेस असम में अकेले चुनाव लड़ेगी और बदरुद्दीन अजमल से किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा. गोगोई ने कहा कि असम की जमीनी स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा कि वे पहले कांग्रेस में रहते हुए भ्रष्टाचार करते थे और अब बीजेपी में रहकर वही काम कर रहे हैं. इस बार कांग्रेस उनका सपना पूरा नहीं होने देगी. उन्होंने बताया कि 20 जनवरी से चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी.



Source link

Related posts

हुगली में अज्ञात बदमाशों ने की टीएमसी नेता को गोलियों से भूना, विपक्षी नेताओं बोले- अंदरूनी कलह

DS NEWS

‘हर घर एक नौकरी देने का वादा छलावा…’, बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने RJD पर साधा निशान

DS NEWS

ट्रंप-ममदानी की मीटिंग के बहाने शशि थरूर ने कांग्रेस को दी नसीहत, इशारों-इशारों में क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy