DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कल हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी, स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से करेंगे मुलाकात 
India

कल हैदराबाद जाएंगे राहुल गांधी, स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से करेंगे मुलाकात 

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को अपने तीन दिवसीय (13 से 15 दिसंबर, 2025 तक) दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं. अपने भारत दौरे के दौरान मेस्सी हैदराबाद में शनिवार (13 दिसंबर) को हैदराबाद में एक मैच भी खेलेंगे. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी फुटबॉलर लियोनल मेस्सी से मिलने के लिए शनिवार को हैदराबाद जाने वाले हैं. 

दरअसल, फुटबॉलर लियोनल मेस्सी अपने दौरे के दौरान भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे, जिसमें पहले कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जाने का कार्यक्रम शामिल था. हालांकि, बाद में इस प्रतिष्ठित सूची में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद को भी जोड़ा गया है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मुलाकात करेंगे. 

क्या है फुटबॉलर मेस्सी का प्रोग्राम?

लियोनल मेस्सी मियामी से शनिवार (13 दिसंबर) की दोपहर 1:30 बजे कोलकाता पहुंचेंगे. इस बीच वह कुछ समय के लिए दुबई में रुकेंगे. शनिवार को सुबह 9:30 बजे से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा. इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा. इसके बाद मेस्सी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे. उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूद रह सकते हैं. कोलकाता में मेस्सी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे. आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं. इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है. 

दोपहर में हैदराबाद के लिए रवाना होंगे मेस्सी

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेस्सी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे. इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे. शाम में मेस्सी के सम्मान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया है. इसके बाद रविवार (14 दिसंबर, 2025) को मेस्सी मुंबई में होंगे और कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगे. 

उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए CCI में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है, जबकि रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा. रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफार्मेंस भी होगी. 

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेस्सी करेंगे मुलाकात

लियोनल मेस्सी अपने कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को दिल्ली पहुंचेंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. सभी चार शहरों में मेस्सी के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम आयोजित है. 

(रिपोर्ट- आईएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ेंः ‘वे सेब और संतरे की तरह…’, संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन



Source link

Related posts

अगले महीने IAF को मिलेंगे दो तेजस LCA मार्क-1ए फाइटर जेट, PAK-चीन की बोलती हो जाएगी बंद

DS NEWS

रात ढाई बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़, स्टार फुटबॉलर मैसी को देखने उमड़ा सैलाब

DS NEWS

तिरुपत्तूर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप, 60 साल का आरोपी POCSO एक्ट में अरेस्ट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy