DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘पहले चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे, फिर हम देंगे’, ECI पर भड़की कांग्रेस, दिया दो टू
India

‘पहले चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे, फिर हम देंगे’, ECI पर भड़की कांग्रेस, दिया दो टू

Advertisements


कांग्रेस ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर पलटवार करते हुआ कहा कि पहले चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा दे कि मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं है और इसके बाद कांग्रेस पार्टी भी हलफनामा देकर बताएगी कि इसमें गड़बड़ी है.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की धमकियों से डरने वाली नहीं है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दावे को लेकर हलफनामा दें या फिर माफी मांगें.

आयोग यह भूल गया है कि हम धमकियों से डरते नहीं- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार के गयाजी में पत्रकारों से कहा, ‘‘वोटर अधिकार यात्रा का असर यह है कि इसकी शुरुआत होते ही ज्ञानेश कुमार गुप्ता को प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ा. जब कल रविवार (17 अगस्त, 2025) को वह प्रकट हुए तो धमकी दी कि हलफनामा दो या माफी मांगो. वह शायद भूल गए कि हम धमकियों से नहीं डरते हैं.’’

उन्होंने कहा, “CEC को अपने ही कागजात पर भरोसा नहीं है. इस देश का चुनाव आयोग जिस तरह से कम रह रहा है वह बहुत परेशानी वाली बात है. ज्ञानेश कुमार को यह कैसे लगता है कि वह नेता प्रतिपक्ष को धमकी दे देंगे, 60 प्रतिशत देशवासियों को धमकी दे देंगे. उन्हें (मुख्य चुनाव आयुक्त) पता होना चाहिए कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.”

चुनाव आयोग को अपने ही कागजातों पर भरोसा नहीं- कन्हैया कुमार

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “भाजपा संविधान की चोरी करना चाहती है. महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव सर्वेक्षण में कहा गया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार बनेगी, लेकिन नतीजे उलट आए. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची की मांग की.”

उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग अपने ही तर्कों में फंस गया है. चुनाव आयोग हलफनामा मांग रहा है क्योंकि उसे अपने ही कागज पर भरोसा नहीं है. आयोग देश की जनता की आंखों में आंकड़े झोंकना चाहता है.

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे कि मतदाता सूची में गड़बड़ी नहीं है और इसके बाद कांग्रेस भी हलफनामा देकर बताएगी कि गड़बड़ है. कागज के नाम पर असल मतदाताओं को परेशान किया गया. चुनाव आयोग की मंशा साफ नहीं है और वह सर्वोच्च नेता का चेहरा चमकाने में ज्यादा व्यस्त है.”

यह भी पढ़ेंः NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मिले PM मोदी, कहा- ‘राष्ट्र के काम आएगा उनका अनुभव’



Source link

Related posts

ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया पर पैसा कमाने का जरिया… CJI गवई की ओर जूता फेंकने के मामले में बोला SC

DS NEWS

अक्टूबर में सताएगी मई-जून वाली गर्मी, उससे पहले होगी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत देश का मौसम

DS NEWS

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : भूपेश और चैतन्य बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy