DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम
India

Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी का ऐलान कर दिया है. ये कमेटी राज्य में चुनाव प्रचार अभियान संभालेगी. कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने रमेश चेन्निथला को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और शशि थरूर को उपाध्यक्ष बनाया है. 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इस संबंध में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होती है.

कैंपेन कमेटी में कौन-कौन शामिल?

कांग्रेस पार्टी ने रमेश चेन्निथला को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से चार बार लोकसभा सांसद रहे शशि थरूर को उपाध्यक्ष और शफी परमबिल को संजोयक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, हिबी इडेन, रोजी एम. जॉन, सीआर महेश, मैथ्यू कुजहलनदन, राम्या हरिदास, एम. लिजू और दिप्ति मैरी वरगीज को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है.

मैनिफेस्टो कमेटी में कौन-कौन शामिल?

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने बेनी बेहानन को मैनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही कोडिक्कुन्निल सुरेश को उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा, डीन कुरियाकोस और अधिवक्ता जेबी माथर को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है.

शशि थरूर और कांग्रेस में खटास को लेकर मचा था बवाल

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच हाल ही में खटास को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था. कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी की कई अहम बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे. बैठकों में उनकी गैर-हाजिरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उनके और पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. हालांकि, शशि थरूर ने इन सभी अटकलों पर सिरे से खारिज करते हुए इन पर विराम लगा दिया.



Source link

Related posts

‘तेज प्रताप यादव अगर NDA का साथ देंगे तो…’, लालू फैमिली में छिड़ी जंग पर क्या बोले जीतन राम म

DS NEWS

पंजाब के निलंबित DIG के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 20 लाख नकद सहित ये अहम सबूत बरामद

DS NEWS

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नहीं मांगा कोई सरकारी आवास, मंत्रालय ने कर दी बड़े बंगले की व

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy