DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कांग्रेस की पूर्व विधायक ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, सिद्धारमैया ने कही यह बात
India

कांग्रेस की पूर्व विधायक ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, सिद्धारमैया ने कही यह बात

Advertisements


कर्नाटक में खानापुर की पूर्व विधायक और डॉक्टर अंजलि निंबालकर ने गोवा से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में मिड-एयर मेडिकल इमरजेंसी में एक अमेरिकी महिला की जान बचाई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी ने इस बहादुरी भरे काम की तारीफ की है.

डॉ. अंजलि ने इमरेंजीस मेडिकल केयर दी

14 दिसंबर को सिद्धारमैया ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह घटना गोवा से नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई. टेकऑफ के कुछ देर बाद ही एक अमेरिकी महिला यात्री को सीने में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई. स्थिति गंभीर हो गई.

तभी फ्लाइट में सवार पूर्व विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) सेक्रेटरी डॉ. अंजलि निंबालकर ने तुरंत मदद की. उन्होंने महिला की हालत का आकलन किया और इमरजेंसी केयर शुरू की. डॉ. अंजलि ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया और करीब डेढ़ घंटे तक महिला के साथ रहीं. उन्होंने दवाइयां दीं और हालत पर नजर रखी, जब तक महिला स्थिर नहीं हो गई. उनकी तेज समझ और सही समय पर की गई मदद से महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया.

कांग्रेस का ‘सेवा सबसे ऊपर’ का सिद्धांत

सिद्धारमैया ने लिखा, ‘यह सुनकर बहुत गर्व हो रहा है. डॉ. अंजलि का यह काम सार्वजनिक सेवा से ऊपर की सेवा है. सक्रिय मेडिकल प्रैक्टिस छोड़कर राजनीति में आने के बाद भी उनकी मदद करने की भावना बरकरार है. सिद्धारमैया ने उनके लंबे जीवन और अच्छी सेहत की कामना की, ताकि और भी कई जिंदगियां उनकी दया और कर्तव्य भावना से फायदा उठा सकें.’

कर्नाटक कांग्रेस ने भी डॉ. अंजलि को सलाम किया. पार्टी ने इसे साहस, दया और सार्वजनिक कर्तव्य का असाधारण उदाहरण बताया. कांग्रेस ने कहा कि सार्वजनिक सेवा पद या ओहदे के साथ खत्म नहीं होती. डॉ. अंजलि का आगे बढ़कर मदद करना उनकी पूरी जिंदगी की सेवा और दूसरों की देखभाल की प्रतिबद्धता दिखाता है. यह कांग्रेस के ‘सेवा सबसे ऊपर’ और ‘मानवता सबसे ऊपर’ के सिद्धांत को दर्शाता है.

राजनीति से पहले ट्रेंड मैडिकल प्रोफेशनल हैं डॉ. अंजलि

डॉ. अंजलि निंबालकर ट्रेंड मेडिकल प्रोफेशनल हैं. उन्होंने राजनीति में आने से पहले डॉक्टरी की प्रैक्टिस की थी. अब वे पूर्व विधायक हैं और कांग्रेस की AICC में सेक्रेटरी हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर भी काफी सराही जा रही है. लोग डॉ. अंजलि की बहादुरी और इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं.



Source link

Related posts

‘2 साल से छोटे बच्चों को न पिलाएं’, कफ सिरप से 12 बच्चों की मौत के बाद केंद्र की एडवाइजरी; जाने

DS NEWS

‘हम JNU में ही उनकी कब्र खोद देंगे’, विवादित नारों को लेकर VHP नेता का बड़ा बयान

DS NEWS

10, 5 या 0… बिहार विधानसभा में चुनाव में जन सुराज पार्टी की आएंगी कितनी सीटें? खुद प्रशांत कि

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy