DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Telangana Sports Policy: तेलंगाना में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी की होगी स्थापना, C
India

Telangana Sports Policy: तेलंगाना में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी की होगी स्थापना, C

Advertisements


हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना खेल सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई तेलंगाना खेल नीति की घोषणा की, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और नशे की लत से बचाना है. रेड्डी ने कहा कि खेल नीति के अभाव में युवा भटक रहे हैं. हमारी नई नीति तेलंगाना को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी. 

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में तेलंगाना में नशीली दवाओं और गांजे के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसके खिलाफ ईगल फोर्स का गठन किया गया है. रेड्डी ने पिछले शासन की आलोचना करते हुए कहा कि खेल मैदानों को शादी हॉल और सनबर्न जैसे आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि हम तेलंगाना को खेलों का केंद्र बनाएंगे. इसके लिए खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी स्थापित की जाएगी. 

तेलंगाना के सीएम ने भारत की ओलंपिक रैंकिंग (71वां स्थान) पर चिंता जताते हुए कहा, “140 करोड़ की आबादी वाले देश का एक भी स्वर्ण पदक न जीतना शर्मनाक है.”

रेड्डी ने तेलंगाना के खिलाड़ियों का योगदान गिनाया

उन्होंने बताया कि 1956 के ओलंपिक में फुटबॉल में चौथा स्थान हासिल करने वाली टीम में हैदराबाद के 9 खिलाड़ियों का योगदान रहा. वर्तमान में मोहम्मद सिराज, निखत जरीन और दीप्ति जैसे खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है. सिराज और निखत को ग्रुप-1 नौकरियां और हैदराबाद में आवासीय भूखंड दिए गए, जबकि पैरालंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीप्ति को एक करोड़ रुपये और भूखंड प्रदान किया गया.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि तेलंगाना राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व सैन्य खेल की मेजबानी कर चुका है और अब 2026 में खेलो इंडिया और भविष्य में ओलंपिक की दो श्रेणियों की मेजबानी के लिए तैयार है. उन्होंने कहा हमारी खेल नीति केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि सोने की तख्ती पर लिखी नीति है.

नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रेड्डी ने कहा, “ईगल फोर्स नशा तस्करों को नहीं बख्शेगी.” विजन डॉक्यूमेंट 2047 में खेल नीति के लिए विशेष अध्याय शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें

बूथ लेवल अधिकारियों की सैलरी दोगुनी, बीएलओ पर्यवेक्षकों समेत ईआरओ और एईआरओ के लिए भी बड़ी खुशखबरी



Source link

Related posts

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जो आज लेंगे भारत के 53वें CJI की शपथ? जानें उनके 10 बड़े फैसले

DS NEWS

‘INC= इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर अय्यर ने की PAK से बातचीत की वकालत तो भड़की बीजेपी

DS NEWS

मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेल पाएंगे IPL, BCCI के फैसले पर आया थरूर का पहला रिएक्शन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy